By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 9 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानें, कौन है रोमिला थापर, जिनके सीवी की मांग को लेकर छिड़ा विवाद
देशहोम

जानें, कौन है रोमिला थापर, जिनके सीवी की मांग को लेकर छिड़ा विवाद

Jyoti Chaudhary
Last updated: September 2, 2019 5:04 pm
Jyoti Chaudhary
Share
इतिहासकार रोमिला थापर
Photo : Twitter
SHARE

इन दिनों सोशल मीडिया पर जेएनयू द्वारा इतिहासकार रोमिला थापर का सीवी मांगने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, उनके सीवी की मांग को लेकर कई छात्रों, शिक्षकों और इतिहासकारों ने भी इसका विरोध किया। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

वहीं, रोमिला थापर से सीवी मांगने के मामले पर जेएनयू प्रशासन का कहना है कि वह जेएनयू में प्रोफेसर एमेरिटस के पद पर नियुक्ति के लिए अपने नियमों का पालन कर रहा है। नियमों के मुताबिक, विश्वविद्यालय के लिए यह जरूरी है कि वह उन सभी को पत्र लिखे जो 75 साल की उम्र पार कर चुके हैं ताकि उनकी उपलब्धता और विश्वविद्यालय के साथ उनके संबंध को जारी रखने की उनकी इच्छा का पता चल सके।

सीवी मामले पर रोमिला थापर का कहना है कि ‘यह जीवन भर का सम्मान है।’ बता दे रोमिला थापर जानी मानी इतिहासकार और प्रोफेसर इमेरिटस हैं। प्राचीन भारतीय इतिहास की विशेषज्ञ रोमिला थापर 1970 से 1991 तक जेएनयू में प्रोफेसर रहीं। रिटायर होने के बाद उन्हें 1993 में प्रोफेसर इमेरिटस का दर्जा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताते है आखिर कौन है रोमिला थापर…

सरकारी बैंकों का विलय: जानें, आप पर क्या पड़ेगा इसका असर?

87 साल की रोमिला थापर का जन्म 30 नवम्बर 1931 में लखनऊ में हुआ। रोमिला के पिता दया राम थापर सेना में डॉक्टर थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद रोमिला थापर ने लंदन विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ़ ओरिएण्टल एंड अफ्रीकन स्टडीज़’ से 1958 में डॉक्टर की उपाधि हासिल की।

उन्होंने 1961 और 1962 के बीच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में और 1963 और 1970 के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास का अध्ययन किया। 1983 में भारतीय इतिहास कांग्रेस की जनरल प्रेसिडेंट और 1999 में ब्रिटिश अकादमी की कोरेस्पोंडिंग फेलो चुनी गईं।

रोमिला ने कई किताबें लिखीं। उनकी प्रमुख रचनाओं में अशोक और मौर्य साम्राज्य का पतन, प्राचीन भारत का सामाजिक इतिहास, समकालीन परिप्रेक्ष्य में प्रारंभिक भारतीय इतिहास, भारत का इतिहास – खंड 1,  प्रारंभिक भारत – उत्पत्ति से ई.1300, सोमनाथ: द मेनी वॉइसेज ऑफ अ हिस्ट्री तक शामिल हैं।

Video: अपनी ही जमीन के लिए अधिकारी के पैरों में गिड़गिड़ाते हुए किसान

उनकी किताब ‘सोमनाथ: द मेनी वॉइसेज ऑफ अ हिस्ट्री’ गुजरात के सोमनाथ मंदिर के बारे में बताती है। उन्हें 2009 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज का फॉरेन फेलो मेंबर चुना गया था। वहीं,  2017 में उन्हें सेंट एंटनी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड का माननीय फेलो चुना गया था।

रोमिला को 2 बार पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया लेकिन दोनों बार उन्होंने ये पुरस्कार लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था “मैं केवल अकादमिक या मेरे काम से जुड़े संस्थानों से पुरस्कार स्वीकार करती हूं, न कि राजकीय पुरस्कार।”

पीएम मोदी को फिर से मिलेगा एक और इंटरनेशनल अवार्ड

TAGGED:Bio dataCVJawaharlal Nehru UniversityJNURomila thaparइतिहासकार रोमिला थापर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Bigg Boss 13, Salman Khan, Video Viral,  Surbhi Jyoti, Karan vahi, इस एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते दिखे सलमान खान, देखें Video
Next Article 'अपाचे AH-64E', Helicopter, Indian Air Army, Apache helicopter, Pathankot Air Base भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुए ‘अपाचे AH-64E’, जानें इसकी खासियत

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

लगातार सातवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन रहा ये शहर, आपका शहर कौन से स्थान पर, जानें यहां

हाल ही में केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश…

By Dastak Web Team

तमिल चैनलों ने फैलाई जयललिता की मौत की झूठी खबर

तमिल चैनलों ने जयललिता की मौत की झूठी खबर फैला दी। लेकिन तबतक उनकी मौत…

By dastak

वज़न को लेकर करीना और विद्या बालन में छिड़ी जंग

भारत में अधिकतर लोगों का मानना है कि अगर आपके पास परफेक्ट फिगर और ग्लैमर…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?