बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अब एक बार फिर से कंगना की बहन ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर जमकर निशाना साधा, जिसके बाद वह काफी चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका से फिल्मों में मेंटल हेल्थ जैसे विषय पर बात की गई। इसी बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, ‘हमें और भी ध्यान रखने की जरूरत है जब हम ‘मेंटल है क्या’ नाम की फिल्म या ऐसा कोई पोस्टर रिलीज करते हैं। हमें इसके प्रति और भी संवेदनशील होने की जरूरत है।’
इसी के बाद कंगना की बहन रंगोली बुरी तरह से भड़क गई। साथ ही, दीपिका और रणवीर कपूर के रिश्ते को लेकर अश्लील कमेंट कर डाली। रंगोली ने ट्वीट कर कहा, ‘हा हा हा, एक महिला जो दूसरे आदमी के साथ रिश्ता बना कर रखती है और ऑन रिकॉर्ड आकर कहती है कि मुझे अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बॉक्सर अब भी पसंद हैं। बॉलीवुड के लिए ये क्लास है। मतलब इंग्लिश में कच्छे को बॉक्सर बोलो तो क्लासी है..’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1182145954117406720
रंगोली यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, ‘माफ़ करें, कंगना को डिप्रेशन का नाटक करना नहीं आया, न ही उसने मीडिया के सामने किसी भी हीरो के कच्छे सुखाए। कंगना ने इसके बजाय उसने पूर्णता के लिए एक मानसिक बीमारी के रोगी की भूमिका निभाई और उसके आसपास बीमारी और पूर्वाग्रह पर एक फिल्म बनाई।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1182146873529733120
साथ ही, रंगोली ने कहा कि कंगना ने मेंटल इलनेस पर एक शानदार फिल्म बनाई है मगर उससे भी समस्या है.. वाह! अच्छा है तुम लोगों जैसे क्लासी नहीं हैं। कंगना को अब भी लगता है कि हमें ‘मेंटल’ शब्द का सामान्यीकरण करना चाहिए।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1182146495128096769
रंगोली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस काफी भडके हुए दिखाई दे रहे है। उनके फैंस को लेकर भी रंगोली ने सफाई दी कि दीपिका के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा बल्कि दीपिका ने ही अपने बारे में सब कुछ बोला है।
सलमान खान के घर में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा तो मिला ये वांटेड क्रिमिनल