By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानें, क्यों Jio ने की फ्री कॉलिंग बंद, अब चुकाने होंगे इतने रूपये
देशबिजनेसहोम

जानें, क्यों Jio ने की फ्री कॉलिंग बंद, अब चुकाने होंगे इतने रूपये

Jyoti Chaudhary
Last updated: October 10, 2019 12:10 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Jio users, Reliance, जियो, इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज, IUC, प्लान्स, TRAI, 2 GB डाटा
Photo : Twitter
SHARE

यदि आप भी रिलायंस जियो यूजर है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। जियो यूजर्स को फ्री में मिलने वाली कालिंग के लिए अब ग्राहकों को मिनट के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। दरअसल, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में ऐलान किया है कि जियो के ग्राहकों से अब किसी भी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर उनसे छह पैसे प्रति मिनट इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज(IUC) लिया जाएगा। जियो यूजर्स के लिए केवल जियो से जियो और लैंडलाइन ही फ्री रहेगा।

साथ ही, जियो ने यह भी कहा कि इसकी भरपाई के लिए ग्राहकों को इसके बराबर फ्री डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्स एप और फेसटाइम समेत इस तरह के अन्य एप से किये गये फोन कॉल पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। जियो ग्राहकों के लिए सभी नेटवर्क के इनकमिंग फोन फ्री रहेंगे।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा है कि जियो ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अब एडिशनल आईयूसी टॉप-अप कराना होगा और ये स्कीम आज यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है। वहीं, कंपनी का कहना है कि ट्राई इन चार्जेस को जीरो नहीं कर देती है तब तक ही ग्राहकों से IUC चार्ज किया जाएगा।

सावधान: आप भी है Reliance Jio ग्राहक तो ऐसे हो सकते है धोखाधड़ी के शिकार

ये है वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टेलीकॉम नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज को साल 2017 में 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट कर दिया था। ट्राई ने पहले इस व्यवस्था को 31 दिसंबर 2019 तक समाप्त करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन अब ट्राई ने इस बात की समीक्षा के लिए कंसल्टेशन पेपर निकाला है कि क्या इस समय-सीमा को आगे बढ़ाने की जरूरत है?

वहीं, ट्राई के इस कदम पर जियो कंपनी का कहना है कि जियो के नेटवर्क पर वॉयस कॉल मुफ्त है, ऐसे में अन्य सभी नेटवर्क के अधिक चार्ज करने की वजह से 35-40 करोड़ 2G ग्राहक उसके ग्राहकों को मिस्ड कॉल देते हैं। फिर जियो ग्राहक पलटकर कॉल करते हैं। इस वजह से जियो ने पिछले तीन साल में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

An important announcement for Jio users. https://t.co/0RZ5AH6Tyq

— Reliance Jio (@reliancejio) October 9, 2019

TAGGED:AirtelIdeaInterconnect usage chargesIUCJIOJio Usersmukesh ambanirelianceTRAIvodafone
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, वीडियो वायरल, महिला फैन, छेड़छाड़, Priyanka Chopra, Nick Jonas, निक जोनस ने प्रियंका की फिल्म ‘The Sky Is Pink’ को लेकर कही ये बात
Next Article Salman Khan, सलमान खान, दबंग-3, क्राइम ब्रांच, गोराई, Most Wanted Criminal, राणा सलमान खान के घर में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा तो मिला ये वांटेड क्रिमिनल

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Video: सुरेश रैना ने गाना गाकर होटल लॉबी में बांधा समां

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए…

By dastak

अपनी बच्ची को यू दुनिया से बचाती नजर आई सनी

सनी लियोन अक्सर अपने होटनेस के लिए जानी जाती है। सनी अपनी प्रोफेशल लाइफ के…

By dastak

खेत में आने-जाने के लिए किसान ने सरकार से मांगा हैलिकॉप्टर, जानिए कारण

नीमच से एक किसान द्वारा सरकार से हैलिकॉप्टर की मांग करने का एक मामला सामने…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?