By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 3 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > दिल्ली-NCR में जमकर चले पटाखे, अब सांस लेना हो रहा खतरनाक
देशहोम

दिल्ली-NCR में जमकर चले पटाखे, अब सांस लेना हो रहा खतरनाक

Jyoti Chaudhary
Last updated: October 28, 2019 10:42 am
Jyoti Chaudhary
Share
Air Pollution, Stubble Burning, Delhi-NCR, पराली, वायु प्रदूषण
Photo : ANI
SHARE

दीवाली पर सरकार द्वारा पटाखों पर लगाए गए बैन और ग्रीन क्रैकर्स के जलाने पर जोर देने के बावजूद भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखें फोड़े गए। लोगों के ऐसा करने से अब यहां की हवा बहुत अधिक जहरीली हो गई। सोमवार सुबह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर की हवा की सेहत गंभीर हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की छूट थी, लेकिन लोग सामान्य पटाखे चलाते भी देखे गए। इसके साथ ही देश के बाकी शहरों में भी दिवाली पर खूब पटाखे चले।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दीवाली के बाद यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में पीएम 2.5 का लेवल 500 पार तक पहुंच गया। इसका सीधा मतलब ये है कि पटाखे जलाने के बाद से दिल्ली की हवा बेहद ‘खतरनाक’ हो चुकी है। यह आंकड़ा दिल्ली में लोधी गार्डन में पीएम 2.5 का स्तर 500 था।

Delhi: Major pollutant PM 2.5 at 500 in 'Severe' category, in Lodhi road area, according to the Air Quality Index (AQI) data. pic.twitter.com/PVPP3Aj0Vh

— ANI (@ANI) October 28, 2019

वहीं, नोएडा में यह स्तर 365 पर जा पहुंचा जोकि बेहद ही खतरनाक होता है।

Noida: Air Quality Index (AQI) at 356 (very poor) in Sector-62 area. pic.twitter.com/UQz4A9N3oj

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 27, 2019

इसके अलावा, हरियाणा के गुरुग्राम में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 279 पर जा पहुंचा।

Haryana: Air Quality Index (AQI) at 279 (poor) at NISE Gwal Pahari area in Gurugram. pic.twitter.com/Ck9MUmJBAc

— ANI (@ANI) October 27, 2019

हालांकि, मुंबई में इस तरह का कोई खतरनाक स्तर देखने को नहीं मिला है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और हाजी अली क्षेत्र के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर वायु प्रदूषण कम रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर अच्छी श्रेणी में रहा।

Mumbai: Major pollutants PM 2.5 at 11 and PM 10 at 24
in 'Good' category, at Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus according to the Air Quality Index (AQI) data. pic.twitter.com/ArduFvjwJ1

— ANI (@ANI) October 28, 2019

Mumbai: Major pollutants PM 2.5 & PM 10, at 32 & 43 respectively, both in 'Good' category, in Haji Ali area, according to the Air Quality Index (AQI) data. https://t.co/owaO9DBBNG pic.twitter.com/itCgiEv3pq

— ANI (@ANI) October 27, 2019

अब टीवी देखने के लिए DTH सब्सक्राइबर्स को करानी होगी KYC

दीवाली से पहले भी दिल्ली की हवोहवा खराब स्थिति में थी। इसी को देखते हुए पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिकृत संस्था ईपीसीए ने निर्देश दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध रहेगा।

दीवाली पर ट्रेन में इन चीजों को न ले जाएं अपने साथ, हो सकती है सजा

आपको बता दें कि एक्यूआई 0 से 50 के बीच होने पर ‘अच्छा’ होता है, जबकि 51 से 100 के बीच होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच होने पर उसे ‘गंभीर’ समझा जाता है।

बैन लगने के बाद भी दिल्ली-NCR में खुलेआम बेचे जा रहे पटाखे

TAGGED:air qualityDelhi-NCRfirecrackersGreen crackersदिल्ली एनसीआर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article ऋषि कपूर, दीवाली पार्टी, नीता कपूर, मीडिया, Rishi Kapoor, Media Persons, Neeta Kapoor, Diwali Party Video: दिवाली की पार्टी में मीडिया पर जमकर भड़के ऋषि कपूर
Next Article Whatsapp, व्हाट्सऐप, फेक मैसेज, Fake Message, Adidas, shoe offer सावधान: WhatsApp पर आ रहा इस कंपनी के नाम से फेक मैसेज

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

हल्दी के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत,यहां जानें

हल्दी का उपयोग बहुत सारी बीमारियों के लिए तो किया जाता है वहीं दूसरी तरफ…

By Dastak Web Team

VIDEO: एसपी की गाड़ी ने दो छात्रों को सड़क पर कई फीट उछाला

य़ूपी के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक के साथ चल रही जिप्सी की टक्कर से दो…

By dastak

शोपियां मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मेजर आदित्य के खिलाफ दर्ज FIR पर लगाई रोक, केंद्र और राज्य को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने शोपियां फायरिंग मामले में मेजर आदित्य के पिता की अर्जी पर केंद्र और…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?