निर्भया की मां ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की कि वह बलात्कारियों को मृत्युदंड देने की डीसीडब्ल्यू(दिल्ली महिला आयोग) प्रमुख स्वाति मालीवाल की मांग को पूरा करे ताकी वह अपना अनशन समाप्त कर सके।
निर्भया की मां ने राजघाट के पास समता स्थल पर मालीवाल से मुलाकात की, यहां मालिवाल 11 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी है।
आज अनशन का 11वा दिन है। कल रात भारी बारिश पड़ने के कारण टेंट में पानी भर गया है। शायद भगवान परीक्षा ले रहे हैं। लेकिन मेरा अनशन जारी है और जारी रहेगा। छोटी छोटी मुसीबतों के चलते बड़ी जंग में हार मानने वाली नहीं हूं।
इंकलाब ज़िंदाबाद !
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 13, 2019
निर्भया की मां ने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि सरकार ने भूख हड़ताल के दौरान मालीवाल का हाल चाल भी नहीं पूछा।
निर्भया की मां ने कहा कि मालिवाल देश की बेटियों और महिलाओं के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम निर्भयाओं को तो बचा नहीं पा रहे हैं लेकिन जो उनके लिए लड रही हैं, उन्हें तो बचा सकते हैं।
Nirbaya’s mother writes to govt..
निर्भया की माँ ने अपील की है ‘सरकार @SwatiJaiHind का आमरण अनशन तुड़वाए। निर्भयाओ को तो नही बचा पा रहे है, उसके लिए लड़ने वालों को तो बचा लो ‘ pic.twitter.com/EJn1rKmIPn
— Priyanka kandpal/प्रियंका काण्डपाल (@pri_kandpal) December 13, 2019
आज सुबह हुई मेडिकल जांच में स्वाति का ब्लड प्रेशर 92/70, शुगर 67, वजन 57 और पल्स 90 रिकॉर्ड की गई।
डॉक्टरों का कहना है कि स्वाति का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहा है। उन्होंने रात में कहा कि पिछले साल आमरण अनशन के 10वें दिन पर देश में रेपिस्ट को 6 महीने में फांसी देने का कानून बना। 1.5 साल बाद वह फिर अनशन पर बैठी, तो अनशन के 10वें दिन देश में 1023 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवाए जाएंगे।
इससे 6 महीने में रेपिस्ट को फांसी की लड़ाई को बल मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से मुख्य न्यायाधीश समेत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को लिखे पत्र भी ट्विट किए।
स्वाति की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में दोषी को 6 महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई जाए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वो अनशन नहीं तोड़ेंगी।
मोदी सरकार ने भारतीय पासपोर्ट में ये बदलाव किए हैं ! 6 बडे बदलाव जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वो चाहते हैं कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दे दी जाए।
पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को दी गई मृत्युदंड की सजा को पूरा करने के लिए सभी शेष औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश 2012 के निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों को तुरंत सजा देना चाहता है।
Mardaani 2 Movie Review: रोंगटे खड़े कर देगी रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग