भारतीय जनता पार्टी से नाता रखने वाले राहुल नार्वेकर को आज वोटिंग के जरिए महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है। राहुल को जीत के लिए 145 वोटों की जरुरत थी जबकि उन्हें कुल 164 वोटें मिली। नार्वेकर एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और वो महाराष्ट्र की कोलाबा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।
राहुल नार्वेकर को महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी के खिलाफ खड़ा किया गया था। नार्वेकर महाराष्ट्र की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। वह पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में नरवेकर पहली बार विधायक बने थे। नार्वेकर इससे पहले शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह शिवसेना यूथ विंग के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।
नार्वेकर की पारिवारिक पृष्ठभूमि-
राहुल नार्वेकर एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, सुरेश नार्वेकर पार्षद रहे थे। 2014 में राहुल नार्वेकर शिवसेना में थे, उस दौरान वे लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा पेश कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। राकांपा के विधायक और महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक-निंबालकर नरवेकर के ससुर हैं।
शिवसेना द्वारा टिकट देने से इनकार करने के बाद राहुल नार्वेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। राकांपा ने मावल लोकसभा क्षेत्र से राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा था लेकिन नरवेकरल को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।
सिद्धू मूसेवाला का आखरी गाना एसवाईएल यूट्यूब से इसलिए किया गया रिमूव, जानें कारण
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद फरवरी 2021 से खाली था। एकनाथ शिंदे गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सोमवार को फ्लोर टेस्ट होगा।