भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी दक्षिण मुंबई के एक ज्वैलर ने एक अस्पताल में फोन कर दी थी। ज्वैलर ने आठ बार गलत पहचान के साथ फोन कर मुकेश अंबानी के नाम ये धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान विष्णु भौमिक के रुप में हुई है, कॉल पर यह व्यक्ति अपना नाम अफजल बता रहा था।
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कई बार धमकी भरे फोन आए। ये सभी फोन रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले हरस्कीसंदास अस्पताल के नंबर पर आ रहे थे। अस्पताल के नंबर ये फोन सुबह करीब साढ़े दस बजे आने शुरु हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक 56 साल के भौमिक ने फोन पर धमकी देते हुए धीरुभाई अंबानी का भी नाम लिया था। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कॉल करने वाले भौमिक के अबसे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं या वो पहली बार ऐसा कर रहा है। हांलाकि इस ज्वैलर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि कुछ केंद्रीय एजेंसियों ने भी इस घटना के बारे में उनसे जानकारी जुटाई है। पुलिस के मुताबिक भौमिक ने मुकेश अंबानी को धमकी भरे अंदाज में गालियां दी हैं। इसलिए उसके खिलाफ अपराधिक धमकी और धारा 506 (2) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
बीते साल फरवरी माह में मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बार एक विस्फोटकों से भरी एसयूवी कार मिली थी। उस मामले में पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया था।