कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का शनिवार (27 अगस्त) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार (30 अगस्त) को हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस खबर के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022
पाओला माइनो का निधन 27 अगस्त को हो गया था लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। सोनिया गांधी पिछले हफ्ते गी अपनी मां से मिलने के लिए इटली के लिए निकली थी। ये चिकित्सा जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा था। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे।
तस्कर से बच्चा खरीदने की आरोपी पार्षद को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित
राहुल और प्रियंका बीते कई सालों से लगातार अपनी दादी से मिलने इटली जाते रहे हैं। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी विदेश यात्राओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था तब कांग्रेस ने कहा था कि वे अपने एक बीमार रिश्तेदार से मिलने इटली गए थे और ये उनकी एक निजी यात्रा थी।
वीडियो: छात्रों ने टीचर और स्टाफ को पेड से बांधकर पीटा, एग्जाम में दिए थे कम नंबर