By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 3 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > मुस्लिमों के प्रति क्या मोहन भागवत का रवैया बदला है? जानें 2018 से लेकर अबतक कितने बदले हैं सुर
देश

मुस्लिमों के प्रति क्या मोहन भागवत का रवैया बदला है? जानें 2018 से लेकर अबतक कितने बदले हैं सुर

dastak
Last updated: October 3, 2022 7:23 pm
dastak
Share
RSS Mohan Bhagwat
Photo Source- Google
SHARE

सोनम शर्मा

बीते कुछ दिनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत कुछ ऐसे कदम उठा रहे हैं , वो कुछ ऐसी बैठकें कर रहे हैं जिससे उनमें कुछ बदलाव नजर आ रहा है। तो क्या यह सिर्फ बदलाव है या इसके पीछे कोई बड़ी वजह छुपी हुई है। भागवत हाल ही में दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित मस्जिद पर इमाम उमर अहमद इलियासी और उनके परिवार से मिले। वो वहां एक मदरसे में गए, उन्होंने वहां तालीम ले रहे बच्चों को भी एक व्याख्यान दिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में ही मुस्लिम बुद्धीजीवियों से भी मुलाकात की थी। इससे मोहन भागवत के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

2018 से लेकर अबतक कितने बदले मोहन भागवत के सुर-

अगर आप मोहन भागवत की पहले की बातों को सुने तो आपको भी इन बातों में बदले-बदले सुर नजर आएंगे। सितंबर 2018 की बात करें तो मोहन भागवत का हिंदुत्व पर कहना था कि यदि हिंदू ना हो तो हिंदुस्तान नहीं है, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जो भी रह रहा है चाहे वह किसी भी धर्म का हो लेकिन जब वह हिंदुस्तान में हैं तो वो एक हिंदू ही है। फिर नवंबर 2020 में उन्होंने कहा कि यदि भारत को भारत रहना है तो हिंदू को हिंदू ही रहना होगा।

फिर जुलाई 2021 में उनका यह बयान था कि ना हिंदू महान है ना मुस्लिम महान है, महान केवल हिंदुस्तान है। यहां उनके कहने का अर्थ यह था कि हिंदू-मुस्लिम ना करें देश में एकता बनाए रखें। यहीं से धीरे-धीरे उनके सुर में बदलाव आना शुरू हो गया। इसके बाद जब ज्ञानवापी आया तो उनका एक और बयान रहा, उन्होंने कहा कि अब हर मस्जिद में जाकर शिवलिंग ना ढूंढे। जब ज्ञानवापी का मुद्दा छेड़ा  गया उस वक्त भारत में हिंदू मुस्लिम में आपस में  बहस और भिड़ंत की कुछ घटनाएं सामने आ रही थी। इस दौरान कई ऐसी खबरें थी जहां हिंदू मुस्लिम आपस में लड़ झगड़ कर एक दूसरे की जान तक ले बैठते थे। तब मोहन भागवत की यह बात बड़ी ही अच्छी रही की वह ज्ञानवापी के मामले में हिंदू मुस्लिम के बीच में होने वाली भिड़ंत को शांत करा रहे थे, मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे थे।

मुस्लिम बुद्धीजीवियों ने मोहन भागवत से कहा हमें जिहादी न कहें-

पिछले महीने मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने मोहन भागवत से कहा कि हमें आपसे बात करनी है, इसके बाद मोहन भागवत ने उनसे बातचीत की जिसके दौरान इस बातचीत के दौरान काफी प्रसिद्ध लोग शामिल थे जिसमें पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, शाहिद सिद्दीकी, नजीब जंग जो कि दिल्ली के उपराज्यपाल थे, जमीरउद्दीन शाह मौजूद थे। बातचीत के दौरान मुस्लिम पक्ष ने उनसे कहा कि मुसलमानों को यह अच्छा नहीं लगता उन्हें जिहादी कहा जाए, और उनके देशभक्ति को चुनौती दी जाए, उन्होंने कहा कि बार-बार हिंदू राष्ट्र की बात ना की जाए।

बातचीत के दौरान चार बातें मोहन भागवत ने भी उनसे कही,  उन्होंने कहा कि हिंदुओं को भी अच्छा नहीं लगता जब गौ-माता का अपमान किया जाता है, ऐसा ना किया जाए। आरएसएस यह नहीं चाहती कि मुस्लिम अपना धर्म छोड़ दें, हमारा जो संविधान है वही हमारा अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो कुछ भी बोल देते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता कि क्या बोलना है। उनकी इन बातों से अलग-अलग धर्म के लोगों में रोष फैल जाता है।

भारत सरकार ने 10 यूट्यूब चैनलों को किया बैन, ध्रुव राठी का चैनल भी शामिल

क्या यह सोच सिर्फ मोहन भागवत की है या बीजेपी की भी है?

अब सवाल यह है कि मोहन भागवत ने अपनी बात रखी और मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भी मोहन भागवत के आगे अपनी बातें रखी। क्या यह बातें केवल मोहन भागवत तक ही सीमित है या फिर एक बड़ी सोच है जोकि संघ परिवार में आ रही है, जिसमें  बीजेपी भी शामिल है। क्या अब हिंदू-मुस्लिम का नारा नहीं होगा यह बड़ा सवाल है, जिसका जवाब आने वाले वक्त में बीजेपी और आरएसएस की रणनीति तय करेगी।

पंजाबी गायक अल्फाज पर मोहाली में टेंम्पों से टक्कर मार किया गया हमला, अस्पताल में भर्ती

TAGGED:आरएसएस विचारधारामुस्लिममोहन भागवतमोहन भागवत और मुस्लिमसंघसरसंघसंचालक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article alfaaz attacked पंजाबी गायक अल्फाज पर मोहाली में टेंम्पों से टक्कर मार किया गया हमला, अस्पताल में भर्ती
Next Article Film Aadipurush सरयू नदी के किनारे लांच हुआ फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर और टीजर

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

जानें, क्या है रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, इन भारतीयों को मिल चुका है ये अवार्ड

एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला रेमन मैग्सेसे अवार्ड 2019 की घोषणा कर दी…

By Jyoti Chaudhary

केकेआर की जीत के बाद बेटी सुहाना संग ऐसे जश्न मनाते दिखे शाहरुख़ ख़ान

आईपीएल सीजन 11 का आगाज हो चुका है। सीजन का दुसरा मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स…

By dastak

खट्टर से मिलने आई महिला हुई बेहोश

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सभा में आज एक महिला…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?