बीते दिनों साउथ के जाने माने एक्टर विजयकांत का निधन हो गया। उनके निधन के बाद ही पूरी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। रजनीकांत और थालापति विजय जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स उनके अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। उन्होंने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी और इस दौरान विजय का एक शॉकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन पर चप्पल फेंकी गई है। आखिरी पूरा मामला क्या है आईए जानते हैं-
29 दिसंबर को आईलैंड ग्राउंड-
दरअसल अभिनेता से नेता बने एक्टर विजयकांत का पार्थिव शरीर 29 दिसंबर को कोयम्बेडु कार्यालय से चेन्नई के आईलैंड ग्राउंड पर लाया गया था। जहां पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी और इसी दौरान विजयकांत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे साउथ के सुपरस्टार अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए। उनका विजयकांत के साथ अच्छा नाता था। जब विजयकांत को अंतिम दर्शन देने के बाद उनके पास से थलपति विजय हटे तो उनका चेहरा देखकर लगा की वह अंदर से ही टूट चुके है।
विजयकांत के अंतिम दर्शन-
जैसे ही वह एक्टर विजयकांत के अंतिम दर्शन करके अपनी गाड़ी में जा रहे थे. तभी अचानक पीछे से किसी ने उन पर चप्पल फेंकी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैय़ लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस नाराज है और सवाल कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ। एक यूजर का कहना है कि पुलिस क्या कर रही थी और अन्य का कहना है जिसने चप्पल फेंकी है उसे शर्म आनी चाहिए।
पुलिस से एक्शन लेने की मांग-
उसके साथ ही अन्य लोगों ने मामले पर पुलिस से एक्शन लेने की मांग भी की है। अगर विजयकांत के बारे में बात की जाए तो वह डीएमडी पार्टी के थे और इस उम्र में वह बीमारियों से जूझ रहे थे। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ऐसा वह जिंदगी की जंग हार गए। गुरुवार को वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। सामाचार एजेंसी ANI के मुताबिक रजनीकांत का कहना है कि हमें उनके जैसा इंसान कभी नही मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- क्रिसमस पर Ranbir Kapoor ने किया कुछ ऐसा कि भड़के यूजर्स, ट्रोलर्स का हुए शिकार
फैंस काफी नाराज-
अभिनेता और राजनेता दोनों में ही उनके जैसा कोई नहीं है। इस घटना के बाद से विजय के साथ जो हुआ उसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऐसी जगह पर भी लोग गंदी हरकत करने से बाज नहीं आते। पुलिस क्या कर रही थी, बहुत से फैंस का कहना है कि जिसने विजय पर चप्पल से फेंकी है उसे शर्म आनी चाहिए और मामले पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए, यह सही नहीं है।
ये भी पढ़ें- केरल बॉक्स ऑफिस पर मिश्रित प्रतिक्रिया के बाद Salaar ने किया 9.54 करोड़ रुपये का क्लेकशन