सूखी या एलर्जी वाली खांसी एक बार शुरू होती है तो लंबे समय तक ठीक नहीं होने का नाम नहीं लेती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो किस-किस चीज से परहेज करें जानिए। सर्दी खांसी का सीजन चल रहा है, वायरल से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। क्योंकि जब वायरल चलता है तो खांसी-जुकाम सभी को होता है और जिनका खान-पान ठीक नहीं होता उसे वायरल जरूर होता है। कमजोर इम्यून सिस्टम होने की वजह से वह लोग वायरल का शिकार हो जाते हैं, जो दवाई खाने से भी जल्दी ठीक नहीं होता है। कभी -कभी तो वायरल खांसी ठीक होने में काफी समय लगा देता है। सूखी खांसी तो 1 महीने से लेकर 6 महीने तक का समय ले लेती है परंतु वह जल्दी ठीक नहीं होती, चाहे कितना भी हम दवाई खा लें ठीक होने में काफी समय लगा ही जाता है।
इससे बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे देखें-
कई बार हम खांसी से बचने के लिए हम कई उपचार करते हैं, लेकिन यह ध्यान नहीं रखते कि हमें क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए। यह गलती हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है। और हम बिना सोचे समझे उपचार करते रहते हैं लेकिन हम नाकामयाब साबित होते हैं। जब खांसी लंबे समय तक होने लगे तो हमें दवाइयों का सेवन ना कर के कुछ घरेलू उपचार करना चाहिए। जैसे- तुलसी पानी को उबालकर पीना चाहिए और अदरक को कूटकर उसके रस को शहद में मिलाकर पीना चाहिए। बैक्टीरिया का खात्मा जल्दी होने लगता है और हमें काफी हद तक आराम मिलता है और लगातार ऐसा करने से खांसी जल्दी -ठीक होने लगता है।
आखिर लंबे समय तक खांसी क्यों होती है?
वायरल या ब्रोट एक में इंफेक्शन के बाद कई बार खांसी से शुरू होने लगती है। इसे पोस्ट वायरल कफ कहते हैं। जो कि काफी दर्दनाक साबित होता है। ये लंबे समय तक चलता है, कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक जब हमारे गले में बैक्टीरिया का प्रवेश होने लगता है। तब ये शरीर में हिस्टामिन रिलीज करता है, हिस्टामिन ब्राउसर्स की तरह होता है, जो कि पैथोजन्स का खात्मा करने के लिए होता है। कई बार यह हिस्टा -मींस जरूरत से ज्यादा निकलने लगता है तब ये कफ को नहीं निकलने देता है और खांसी लंबे समय तक होती रहता है। हिस्टामिन हमारे कई खाने में पाया जाता है इसलिए जब खांसी हो तो हमें ध्यान रखना चाहिए क्या खाएं क्या ना खाएं।
खांसी लंबे समय तक होने लगे तो यह चीजें ना खाएं-
अगर आपको सूखी खांसी या एलर्जी वाली खांसी हो तो आप केले, डार्क चॉकलेट, मौसमी, बैंगन, पालक, काजू अखरोट, संतरा ,नींबू ,यह सभी चीजें ना खाएं, इन सभी चीजों से दूरी बनाएं।
इन चीजों का सेवन करने से खांसी जल्दी ठीक होती है-
अगर खांसी आपको लंबे समय तक है तो यह चीजें खाएं- जैसे गर्म मीठी चीजें, गर्म पानी पीना ,सादा सूप और घर पर तुलसी पानी को उबालकर उसके काढ़े का सेवन करना। इन चीजों का सेवन करने से बैक्टीरिया का खात्मा होने लगता है और खांसी जल्दी ठीक हो जाती है।