घर के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि हमें सूर्योदय होने से पहले उठ जाना चाहिए और अपने घर में झाड़ू पोछा लगाकर साफ सुथरा रखना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर के लोग प्रसन्न भी रहते हैं। प्रातः उठने के बाद कुछ विशेष कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं साथ ही साधक के जीवन में धन की कभी कोई कमी नहीं होती। यदि आप इन कार्यों को रोजाना करने लगे तो इन कार्यों से आपका भाग्य चमक जाएगा।
सूर्योदय से पहले उठें-
प्रतिदिन प्रातः सुबह उठे, उसके बाद आप अपने घर के दरवाजों को खोल दें। ऐसी मान्यता है कि सुबह-सुबह घर में देवी देवताओं का वास होता है तो हमें अपने घर को स्वच्छ कर के दरवाजों को खोल दें।
सूर्य को जल-
सूर्योदय होते ही सूर्य को जल दें। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य को गुड़ और कच्चे चावल के साथ चल देना चाहिए, मान्यता है कि यह जल बहुत ही शुभ होता है।
गाय की सेवा-
भारत देश में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, साथ ही उन्हें गौमाता कहकर भी पुकारा जाता है। गाय से जुड़ी हर वस्तु जैसे दुध, घी, गौ मूत्र, गोबर सभी को दैवीय माना गया है। कहा जाता है कि गाय में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। आप जब सुबह उठकर खाना बनाते हैं तो पहली रोटी आपको गौ माता के लिए रखनी चाहिए और उन्हें उस रोटी में गुड़ डालकर उन्हें खिला दे।
इन छोटे-छोटे कार्यों को करने से लक्ष्मी मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं और आपके घर में खुशियां आने लगती हैं दुख दरिद्र सब मिट जाते हैं