टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शादी के बाद पहली होली मनाएगें। ये होली वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धूम-धाम के साथ मनाने वाले हैं। खबरों की माने तो विराट कोहली शादी के बाद की अपनी पहली होली मुंबई में मनाएंगे। पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वो इस स्पेशल होली को मुंबई स्थित अपने नए घर में सेलिब्रेट करेंगे। ये शादी के बाद तो विराट और अनुष्का की पहली होली होगी ही साथ ही नए घर में भी इन दोनों की भी पहली होली होगी।
साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद विराट कोहली फिलहाल मुंबई में अपने नए घर में ही हैं और अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट कोहली ने ब्लैक कॉफी पीते हुए अपने नए घर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। खबरों की मानें तो विराट अनुष्का ने मुंबई के वर्ली में नया घर लिया है और शादी के बाद वो इसी घर में शिफ्ट हो गए हैं। विराट का ये नया घर मुंबई में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट के 35वें माले पर है।
इससे पहले विराट या तो दिल्ली की होली खेलते थे या फिर टीम इंडिया के साथ मनाते थे। लेकिन इस बार वो अनुष्का के साथ अपने नए घर में रंग-गुलाल उड़ाते दिखेंगे और रंगों से एक दूसरे को भिगोते नजर आएंगे। वैसे, शादी के बाद की विराट और अनुष्का की पहली होली का एक दूसरा एंगल भी है। ये होली इस नए जोड़े के लिए जितनी मजेदार होगी उतनी ही डरावनी भी होगी।
दरअसल अनुष्का की आने वाली फिल्म ‘परी’ एक हॉरर फिल्म है। फिल्म 2 मार्च यानी कि होली के मौके पर रिलीज हो रही है। विराट खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो विराट ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ बता दें कि विराट को श्रीलंका दौरे से आराम दिया गया है, वहीं अनुष्का भी फिल्म के प्रमोशन से होली के बाद फ्री हो जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों अपने सेकेंड हनीमून पर कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।