By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 9 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > सुप्रीम कोर्ट ने कहा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सरकार उड़ा रही कानून की धज्जियां, सरकार का जवाब भी जानें
देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सरकार उड़ा रही कानून की धज्जियां, सरकार का जवाब भी जानें

dastak
Last updated: November 25, 2022 2:36 pm
dastak
Share
Supreme Court
Photo Source - Google
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूर्व आईएएस अफसर अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त बनने संबधी फाईल के बारे में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि ये इतने कम समय में कैसे हुआ, फाईल इतने सुपरफास्ट तरीके से कैसे भागी? क्यों इस फाईल को 24 घंटे का भी समय प्रधानमंत्री तक पहुंचने में नहीं लगा। कोर्ट ने पूछा है कि आखिर ऐसी क्या जल्दी थी?

अदालत ने कानून मंत्री पर उठाए सवाल उसपर सरकार का जवाब-

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्र के मुताबिक पांच जजों की संविधान पीठ जिसमें जस्टिस केएम जोसेफ, अजय रस्तोगी, अनिरुद्ध बोस, हरिसिकेश रॉय और सीटी रविकुमार ने इस फाइल को पढ़ा और फिर पूछा कि कानून मंत्री ने किस आधार पर चार पूर्व आईएएस अधिकारियों के नाम की छंटनी इस पद के लिए की थी, जिसे चुनाव आयुक्त के इस खाली पद को भरने के लिए आगे प्रधानमंत्री को भेजा गया था।

इसपर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने अदालत को बताया कि प्रशिक्षण और कार्मिक विभाग (डीओपीटी) द्वारा बनाए गए सिविल सेवकों के डेटाबेस से उन्होंने चार नामों को निकाला था। इसपर अदालत ने पूछा कि कानून मंत्री ने लिस्ट में से इन चार नामों को किस आधार पर लिया था? आपके पास बडी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी हैं ऐसे में उन्हें चुनने के क्या मानदंड हैं?

अदालत ने कहा आपने एक दिन में चनुाव आयुक्त कैसे चुन लिया? 

जस्टिस जोसेफ ने कहा कि हम केवल चयन प्रक्रिया कैसे हो रही है ये जानना चाह रहे हैं, हम किसी व्यक्ति विशेष के बारे में जानकारी नहीं मांग रहे हैं। हम ये भी देख रहे हैं कि जो व्यक्ति चुना गया है उसका गणित में एक शानदार रिकॉर्ड है वो गोल्ड मेडलिस्ट है।

दरअसल कोर्ट भारत के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसी संस्था हो ऐसी याचिका पर सुनावाई कर रही है। अदालत ने फाइल को एक दिन में मंजूरी देने पर कहा है कि इतनी जल्दबाजी में ये सब क्यों किया गया कि आपने एक दिन में देश के चुनाव आयुक्त का निर्णय ले लिया।

अदालत ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस फाइल को 18 नवंबर को पेश किया था, हमने देखा कि उसी दिन ये फाईल कुछ अधिकारियों पर जाने के बाद प्रधानमंत्री के पास सिफारिश के लिए पहुंच जाती है। हम किसी तरह के टकराव की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन हम ये पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी थी? क्योंकि सरकारी कार्यालयों की फाइलें तो अक्सर धीमी गति से चलती हैं।

सरकार ने कहा चुनाव आयुक्त जैसे पदों पर नियुक्ति का फैसला अक्सर इतने समय में ही लिया जाता है-

अदालत ने कहा कि ये पद तो मई महीने में खाली हो गया था फिर इतनी जल्दी क्यों दिखाई गई कि इतने महीनों से तो फैसला लिया नहीं गया फिर एक दिन में ही फैसला कैसे ले लिया जाता है। एक ही दिन फाइल प्रोसेस में आति है और एक ही दिन में उसे स्वीकृत्ति मिलती है और उसी दिन नियुक्ति भी हो जाती है, ये तो 24 घंटे की भी यात्रा नहीं हुई। आपके द्वारा इस प्रोसेस में किस तरह का मूल्यांकन किया गया ?

इसके जवाब में एजी ने कहा कि सरकार ने इस फैसले में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। अगर आपको इस तरह के फैसलों में जवाब जानना है तो फिर हम आपके सामने 2015 लेकर अबतक हुई नियुक्तियों की फाइलें सौंप सकते हैं, आप पाएंगे कि हर बार ऐसे मामले 2-3 दिन के अंदर ही आगे बढ़ गए हैं, अधिकतम इन मामलों में तीन दिनों का ही समय लगा है।

एजी ने बताया कि बताया कि बहुत सारे सार्वजनिक पदों की नियुक्ति में अधिकतर 12 घंटे या 24 घंटे का ही समय लगा है, क्या हम इस प्रोसस में किसी खामी को ढूंढ रहे हैं?

एजी ने कहा कि ऐसे पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाता है लेकिन इसमें छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मामले की सुनवाई से पहले ही मुझसे पूछा गया था कि क्या नियुक्ति के इस प्रोसेस में कोई बाधा है क्या तो मुझे इस,में ऐसा कुछ नहीं मिला न ही इन पदों पर कोई आरक्षण लागू होता है, इसलिए इसे उसके बिना ही किया गया है।

कानून मंत्री पर उठे सवाल के जवाब में ये कहा-

कानून मंत्री के नामों को चुनने की प्रक्रिया के जवाब में एजी ने कहा कि इसमें दो चरण शामिल हैं। पहले चरण में प्रशिक्षण और कार्मिक विभाग (डीओपीटी) के डेटाबेस के आधार पर एक पैनल बनाया गया, फिर देखा गया कि कौन किस समय सेवानिर्वित हो रहा है, उसके लिए कितना कार्यकाल उपलब्ध होगा। सभी अधिकारियों का ये डेटाबेस भी सार्वजनिक रुप से जनता के लिए भी उपलब्ध है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की फाईल सौंपने को कहा, जानें पूरा मामला

इसमें बैच भी एक मानदंड है और बैच के आधार पर जो वरिष्ठ है और उनमें से, जिनके पास शायद आवश्यक प्रोफ़ाइल और उपयुक्तता है। उनमें से ये भी देखा जाता है कि इनमें से किसका कार्यकाल लंबा रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने चुनाव आयुक्त के कार्यकाल के नियम के बारे में कानून की धज्जियां उड़ाई हैं-

अदालात ने इसपर कहा कि सरकार चुनाव आयुक्तों के कार्याकाल के मामले में भी गलती कर रही है। कोर्ट के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1991 में कहा गया है कि चुनाव आयोग और सीईसी “छह साल तक पद पर रहेंगे”। लेकिन सरकार यहां जिन अधिकारियों को इस पद के लिए चुन रही है उनके पास छह साल की सेवा बाकि नहीं है। ऐसा कर सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है।

जस्टिस जोसेफ ने कहा कि चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त दोनों को अलग अलग छह साल का कार्याकाल देने के बजाए अब एक उम्मीदवार को दोनों पदों का छह साल का कार्यकाल दिया जा रहा है, जोकि कानून के विरुद्ध है।

इसपर एजी ने कहा कि सरकार कानून का पालन कर रही है। ये समय के आधार पर होता है जो भी दो चुनाव आयुक्तों में से सिनियर है, इनमें से जो भी कार्यालय में 65 साल की उम्र तक रहता है उसे अलग अलग- छह साल के पद पर जाने पर वहीं नेतृत्व करेगा। ये ऐसा पद है जहां अधिकारी 65 के बाद भी इस पद पर बना रहता है।

सचिन पायलट पर गहलोत का आक्रोश कहा, “एक गद्दार कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता”

TAGGED:Arun GoelElection Commissionersupreme courtचुनाव आयुक्तभारत सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Royal Enfield रॉयल एनफील्ड हिमालयन अब तीन नए रंगों में, जानिए इसके चौंकाने वाले दाम
Next Article Inova High cross टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का नया लुक आया सामने, जानिए इसके फीचर्स की पूरी जानकारी

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

उत्तर प्रदेश में दो महिलाओं ने एक दूसरे से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट में दो महिलाओं ने शुक्रवार को शादी कर ली है।…

By Dastak Web Team

साल के आखिरी दिन नई सियासी पारी की शुरुआत करेंगे रजनीकांत

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने आज अपने प्रशंसकों से कहा कि वह 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक योजना…

By dastak

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर ये उपाय लेकर आएंगे आपके जीवन में खुशियां, यहां जानें

मकर संक्रांति के दिन काले तिलों से किए उपायों से व्यक्ति को पितृ दोष से…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?