शादियों का सीज़न चल रहा है और इसी बीच यूपी की एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुवासा गांव में शादी समारोह के दौरान मंच पर दूल्हे ने दुल्हन को सभी के सामने किस कर लिया। जिससे नाराज़ होकर दुल्हन शादी छोड़कर सीधे पुलिस थाने चली गई और दूल्हे के खिलाफ़ शिकायत दर्ज करवा दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर 2022, सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुवासा गांव में सरकार द्वारा आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान यह जोड़ा भी विवाह के बंधन में बंधने जा रहा था। शादी के दिन दुल्हन और दूल्हा दोनों वरमाला के बाद स्टेज पर बैठने ही वाले थे कि तभी दूल्हे ने दुल्हन को सभी के सामने किस कर लिया। जिससे दुल्हन नाराज हो गई और शादी छोड़कर वहां से चली गई। दुल्हन ने पुलिस के सामने अपनी नाराज़गी को जाहिर करते हुए कहा कि “जो आदमी 300 लोगों के सामने खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता है, वह भविष्य में मेरे साथ कैसा व्यवहार करेगा”।
नाबालिग प्रेमिका से बलात्कार के आरोपी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी ज़मान
इन सब के बीच एक नई बात निकल कर सामने आई कि दुल्हन ने खुद ही दूल्हे को समारोह की शुरुआत से पहले सार्वजनिक रूप से किस करने की चुनौती दी थी। जिस पर दोनों की सहमति भी थी। दुल्हन ने यह भी कहा था कि अगर वह इसमें सफल हुआ तो वह उसे 1500 रूपए देगी और अगर वह असफल हुआ तो वह उसे 3000 रूपये देगा। हालांकि जब थाने में दूल्हे ने पुलिस को दोनों के बीच हुए सौदे के बारे में बताया तो दुल्हन ने इसे मानने से साफ इंकार कर दिया।
कॉलेजियम पर किरेन रिजिजू के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात
बहजोई थाना प्रभारी का कहना है कि अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है इसलिए अब किसी पुलिस कार्यवाही की जरूरत नहीं है। दोनों पक्ष अब अलग होना चाहते हैं, परंतु इस विवाह पंजीकरण को आसानी से रद्द नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यह शादी सरकार द्वारा आयोजित की गई थी इसलिए दोनों को अब अपनी शादी को रद्द करने के लिए अदालत तक जाना होगा।