जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजी बर्फबारी हुई है, शनिवार को बर्फबारी का दूसरा दिन है। इससे पहले शुक्रवार को पहली बर्फबारी देखने को मिली थी। इससे घाटी के बहुत से हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी अभी देखने को मिली है।
कहां कितनी हुई बर्फबारी-
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज में पांच इंच तक बर्फबारी हुई है, वहीं कुपवाड़ा के केरन और माछिल में तीन-तीन इंच बर्फबारी हुई है। सिंथन पास इलाके में चार इंच और मुगल रोड पर भी चार इंच तक बर्फ देखने को मिली है। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में चार इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग पर्यटन स्थल में छह इंच की बर्फबारी दर्ज की गई।
घाटी में क्या है न्यूनतम तापमान-
बादल छाए रहने के कारण गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड – घाटी का प्रवेश द्वार – 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में गुलमर्ग एकमात्र ऐसा मौसम स्टेशन था जहां रात का तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
तमिलनाडु के 13 जिलों में जारी रेड अलर्ट, Cyclone Mandous के चलते स्कूल-कॉलेज हुए बंद
MeT कार्यालय ने कहा है कि कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर और जम्मू में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश या हिमपात के साथ मौसम में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम में सुधार होगा। अगले दो-तीन दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, उन्होंने कहा, 20 दिसंबर तक शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।
विशाखापट्टनम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी छात्रा, जानिए कैसे हुआ ये हादसा