सोमवार को एयर एशिया की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंडिंग करने से पहले एक सिरफिरे यात्री ने उसका एग्जिट गेट खोल दिया। लैंड होने से पहले ही यात्री के दरवाजा खोल देने से अन्य सभी यात्री सकते में आ गए। सिरफिरे यात्री की इस हरकत के बाद एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
हालांकि विमान के पायलट ने सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंचा दिया। और उस यात्री को पकड़कर लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बहरहाल यात्री ने दरवाजा क्यों खोला, उसका क्या मकसद था और उसके खिलाफ क्या ऐक्शन लिया गया, अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
https://www.youtube.com/watch?v=Akhka3pjOmc