हाल ही में सिंगर जुबिन नौटियाल ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स ट्रेन में गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं सफर में लोग संगीत का खूब मजा लेते हैं और जब दोस्तों यारों के साथ होते हैं तो गाते गाते सफर करते हैं पर आपने बहुत कम लोगों को देखा होगा जो अकेले बैठकर गीत गुनगुनाते हैं और उसमें उतना ही डूब जाते हैं कि उन्हें आसपास की चीजों का ध्यान ही नहीं होता है कुछ इस तरह से ही यह बुजुर्ग व्यक्ति भी करते दिखाई दे रहे हैं।
Yeh pyaar hai ap sab logon ka ❤️
. https://t.co/tYB42LbgjX
— Jubin Nautiyal (@JubinNautiyal) December 10, 2022
ट्रेन में मरजावां फिल्म का गाना ‘तुम ही आना’ सुन रहे एक बुजुर्ग इस गाने में खो गए और ताल से ताल मिला कर ट्रेन में ही जोर से गाना गाने लगे, यह वीडियो लोगों के दिलों को छू गाया। लोग ट्रेन में सफर के दौरान बोरियत दूर करने के लिए म्यूजिक सुनते हैं और कुछ लोग टाइम पास के लिए तेज आवाज में गाने बजाते हैं। मरजावां फिल्म का गाना ‘तुम ही आना’ सुन रहे एक बुजुर्ग इस गाने में पूरी तरह से खो गए और ताल पर अपनी उंगलियां मारने लगे। जिसके बाद उन्होंने ट्रेन में ही गाना शुरू कर दिया। उन बुजुर्ग शख्स की हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया।
एक ट्विटर यूजर @ Gulzar Sahab मैं यह वीडियो ट्विटर पर शेयर की इस क्लिप में खिड़की की सीट पर बैठे बुज़ुर्ग शख्स को गोद में एक बैग लिए हुए दिखाया गया है और बैकग्राउंड में गाना बजता हुआ सुनाई देता है। बुजुर्ग शख्स पहले तो गीत के बोल पर अपना सिर हिलाते हैं, फिर वह बुजुर्ग शख्स, जो एक संगीत प्रेमी लगते हैं जोर से गाना गाते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं।
भाई जान को फिर हुआ प्यार, पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं सलमान?
इस क्लिप ने लोगों के दिल को छू लिया। कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि बुजुर्ग शख्स को गुजरात के वापी रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। यूत़र ने कमेंट में लिखा था, “ गुजरात के वापी स्टेशन पर उन्हें देखा है, वह अपने म्यूजिक प्लेयर पर खुद गाना बजाते हैं और गाते भी हैं। वह अपने गायन से अपने आस-पास मौजूद सभी लोगो को खुश कर देते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, “नए गानों के साथ उन्हें इतनी अच्छी तरह से अपडेट देखकर अच्छा लगा।”
रणबीर कपूर ने बेटी राहा के नाम का उच्चारण करने का सही तरीका बताया
इस गाने को पायल देव ने कंपोज़ किया है, यह गाना कुनाल वर्मा ने लिखा है और जुबिन नौटियाल ने इसे गाया है। गाने में अभिनय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया ने किया।