यूं तो टीवी जगत में प्रसिद्ध गोपी बहू यानी टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी अदाओं और एक्टिंग को लेकर मीडिया में बनी रहती है। लेकिन हाल ही में देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को हैरान कर दिया है।आपको बता दें कि देवोलीना ने शहनवाज से कोर्ट मैरिज कर ली है जिसकी खबर उन्होंनेे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दी है। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो सांझा करते हुए लिखा की उन्हें शहनवाज से बेहतर कोई नहीं मिल सकता अगर वह चिराग लेकर भी ढूंढे तो शहनवाज से बेहतर कोई नहीं मिल सकता। आगे देवोलीना ने लिखा कि तुम मेरे दर्द और प्रार्थना का जवाब हो।
View this post on Instagram
आखिर क्यों कि देवोलीना ने कोर्ट मैरिज
देवोलीना टीवी जगत में एक जानी-मानी हस्ती हैं उनका यूं चुपचाप से शहनवाज से कोर्ट मैरिज कर लेना उनके फैंस और मीडिया के मन में कई सवाल उठा रहा है. जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा कि मुझे लगता है कि सेलिब्रिटी टैग के साथ समाज का मार्गदर्शन करना मेरी जिम्मेदारी है, उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों के पास ट्रेंड सेट करने की ताकत होती है और भव्य शादी करना सिर्फ पैसे की बर्बादी है जो मुझे बस दिखावा लगता है, उनके पास पैसा है यह दिखाने की उन्हें जरूरत नहीं है। जिसके आगे देवोलीना ने अपनी कोर्ट मैरिज करने का कारण बताते हुए कहा कि उनके माता-पिता और उनके पति शहनवाज और उन्होंने इस पैसे को कमाने में बहुत मेहनत की है इसलिए इस पैसे को किसी योग्य जगह खर्च करना सही होगा।
विवेक ओबेरॉय ने कहा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने मेरा करियर खराब किया, जाने कौन हैं वह लोग?
आपको बता दें कि देवोलीना एक एनजीओ(NGO) चलाती है जो कि वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल करता है और वह इस पैसे को जरूरतमंद लोगों पर खर्च करना पसंद करेंगी। जो समाज को खुशहाल बनाएगा उन्होंने युवाओं को यही सीख दी कि एक दिन को बड़ा दिखाने के लिए दिखावा करना बस पैसे की बर्बादी है इसलिए उन्होंने कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना। देवोलीना और शहनवाज की शादी से पहले हल्दी की रसम की गई थी जिसमें देबलीना और शहनवाज के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
मुकेश खन्ना ने पठान फिल्म के गाने बेशर्म को बताया हिंदू धर्म पर हमला
