मैना कटारिया
प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह ने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ की, हनी सिंह ने अपने फैंस को नए साल की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर टीना ठडानी के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। जिसमें हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड टीना के लिए ‘मेरी जान मेरी जान मीठा पान’ गा रहे हैं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है।
View this post on Instagram
आपको बता दें बहुत ही कम समय में अपनी गायकी से सभी के दिलों पर राज करने वाले यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी को लेकर मीडिया की चर्चाओं में हैं, नए साल का पहला दिन हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ बिताया जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में अपने सभी फैन्स को नए साल की बधाई देते हुए लिखा कि यह लवर सीजन है ना हेटर सीजन। हनी सिंह की इस पोस्ट पर यूजर्स में अनेक प्रकार की टिप्पणियां की है एक यूजर ने लिखा पाजी मीठा पान क्या? वही और दूसरे यूजर्स ने यो यो हनी सिंह को नए साल की बधाइयां व शुभकामनाएं दी है।
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन दुबई में क्या कर रही है?
आपको बता दें कि टीना ठडानी यो यो हनी सिंह के साथ पेरिस का ट्रिप गाने में काम कर चुकी है, कहा जाता है कि इस गाने के बाद ही हनी सिंह और टीना ठडानी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और साल 2022 दिसंबर में हनी सिंह ने एक कार्यक्रम मे टीना ठडानी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में सबसे मिलवाया था जिसके कुछ दिन बाद ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, नए अंदाज में दिखे रणबीर कपूर