किरण शर्मा
सोशल मीडिया पर कुछ समय के लिए अपने अलग अंदाज से इन लोगों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। रातों- रात यह लोग फेमस हो गए, लोगों के प्यार और इनके अलग अंदाज ने इन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया पर इन लोगो का स्टारडम बस कुछ ही दिनों तक चला। यह लोग ज्यादा दिनों तक अपनी लोकप्रियता कायम नहीं रख सके, सोशल मीडिया से मिली शोहरत के बाद अब यह लोग काफी कम दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं, कौन है वह सोशल मीडिया स्टार?
रानू मंडल –
‘तेरी मेरी कहानी’ गाने से ख्याति प्राप्त करने वाली रानू मंडल आप सबको याद होंगी।
सोशल मीडिया पर ‘एक प्यार का नगमा हैं’ गाना वायरल होने के बाद रानू मंडल की आवाज फेमस हो गई थी। रानू मंडल पहले ट्रेन में लता मंगेशकर के गाने गाती थी, 2019 में इस गाने की वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल लोगों के बीच स्टार बन बन गई थीं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की बॉलीवुड में एंट्री करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के 3 गाने रिकॉर्ड किए थे पर अब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आती है।
प्रिया प्रकाश वारियर –
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर ने अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी थी। प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हुआ था, लोगों ने उस वीडियो को फॉलो करते हुए बहुत वीडियो बनाई थी। उस समय इनका यह स्टाइल लोगों के बीच ट्रेंड में था पर उसके बाद प्रिया प्रकाश वरियर कहीं दिखाई नहीं देती।
क्या पठान के ट्रेलर में एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और शाहरुख खान
सहदेव दिदो –
‘जाने मेरी जानेमन’ गाने ने सोशल मीडिया पर जो तहलका मचाया वह शायद ही किसी गाने ने मचा मचाया होगा। इस गाने को गाने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव रातों-रात बाल कलाकार बन गए थे। बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड करने के बाद यह बहुत सुर्खियों में भी रहा था। लेकिन अब वह सोशल मीडिया से गायब से हो गए हैं।
भुबन बदायकर –
पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव में सड़कों पर मूंगफली बेचने वाले भुबन बदायकर अपने कच्चा बदाम गाने सोशल मीडिया के स्टार बन गए थे। कच्चा बादाम गाने पर अब तक 3 लाख से ज्यादा रील बन चुकी है। लोगों के बीच इतना नाम करने के बाद अब वह कहां है, किसी को नहीं पता।
कौन हैं फरहान अख्तर की पहली बीवी, जिनके साथ 16 साल तक चला था रिश्ता