राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिलहाल कश्मीर में पहुंच चुकी है। इस यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए हैं। उन्ही सितारों में से बॉलीवुड अभिनेत्री ‘उर्मिला मातोंडकर’ भी यात्रा को ज्वाइन करती हुई, राहुल गांधी के हाथ को पकड़र यात्रा करती नजर आईं है। फिलहाल कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी टी-शर्ट में दिखे हैं। सोशल मीडिया पर उर्मिला और राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘इस कड़ाके की ठंड में जम्मू से आपसे बात कर रही हूं। मैं थोड़ी देर में राहुल के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने जा रही हूं। एक व्यक्ति, एक पार्टी, कुछ चंद लोगों के जज्बे के साथ यह यात्रा बढ़ी है, इस जज्बे में प्यार ,त्याग, भाईचारा, विश्वास है। यह भारतीयता हम सब को जोड़ती है कहीं ना कहीं दुनिया प्यार, सद्भावना से चलती है। डर से नहीं मेरे लिए इस यात्रा का मूल्य राजनीति से ज्यादा सामाजिक है।
Jammu ❤️
“Bharat Jodo Yatra”#love #Peace #Equality #BharatJodoYatraInJK #BharatJodoYatra #JaiHind 🙏🏻❤️ pic.twitter.com/awzc67uL9O
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24,2023
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक के लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों में से एक है। उन्होंने 6 महीने के बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गई थी। मनोरंजन जगत से कई सेलिब्रिटी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्हीं सितारों में से पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, रिया सेन, स्वरा भास्कर, आकांक्षा पुरी ,सुशांत सिंह , रश्मि देसाई और काम्या पंजाबी भी यात्रा में शामिल होती हुई देखी है।
Republic Day 2023 : 26 जनवरी को प्रधानमंत्री की जगह देश के राष्ट्रपति झंडा क्यों फहराते हैं?
उर्मिला हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी फिल्म जीवनी की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘कलयुग’ से की है। उन्हें फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। उनकी भूत, एक हसीना थी, नैना, मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी सुपरहिट फिल्मो ने उन्हें आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बनने में सहायता प्रदान की।
Cheap Flight Ticket: Air India लाया है सस्ते हवाई सफर का मौका, अभी बुक करें