ओडीशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को रविवार को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब स्वास्थ्य मंत्री ब्रजाराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे उस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। घायल होने के तुरंत बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाया गया था। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद अस्पताल द्वारा एक बयान जारी किया गया था जिसमें बताया गया था कि उन्हें बाएं तरफ सीने में गोली लगी है, जिसकी वजह से उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है।
Moment When Odisha Health Minister #NabaDas Shot. pic.twitter.com/jgBv3NrNPf
— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) January 29, 2023
मौत का कारण-
डॉक्टरों की टीम ने डॉ देवाशीष नायक के नेतृत्व में तुरंत इलाज कर उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि एक गोली उनके शरीर में जा घुसी थी। जिसके कारण दिल और बाएं फेफड़े में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्राव बढ़ गया। जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली एनसीआर का दूसरा सिग्नेचर ब्रिज जल्द ही होगा बनकर तैयार, कई लोगों को मिलेगा फायदा
कौन थे नब किशोर दास-
ओडीशा की झारसुगुड़ा से नंद किशोर दास ने पहली बार 2004 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह उस चुनाव हार गए थे। जिसके बाद 2009 में उन्होंने फिर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और इस बार उन्होंने जीत हासिल की। 2014 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते। साल 2019 का चुनाव उन्होंने जनता दल से लड़कर तीसरी बार इसी सीट पर विधायक चुने गए थे। ओडिशा सरकार में सबसे अमीर मंत्री माने जाते थे, हाल ही में नब किशोर दास बड़ी मात्रा में दान करने के कारण सुर्खियों में आए थे।
सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर में बनाया गया 2 लाख श्रद्धालुओं के लिए अनोखा प्रसाद, हौदी में रखी खीर और सब्जी