12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के सोहाना दौसा हिस्से का उद्घाटन करने जा रहे हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली दौसा लालसोट खंड को 12,150 करोड़ से भी ज्यादा लागत में विकसित किया गया है।एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से के चालू होने के बाद से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5 घंटे से घटकर 3.5 घंटे हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे से कई क्षेत्रों के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Delhi- Mumbai expressway is seriously lit 🔥 💡
— Ashish Chaturvedi (@AshishZBiz) February 10, 2023
क्या है इसकी खासियत-
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा, यह 1,386 किलोमीटर लंबा होगा। हरियाणा से राजस्थान खंड दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण होगा। यह एक्सप्रेसवे 6 राज्यों दिल्ली, मुंबई, हरियाणा राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। यह कई प्रमुख शहरों भोपाल जयपुर इंदौर कोटा वडोदरा और सूरज जैसे शहरों को जोड़ेगा। एक्सप्रेस वे से दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 12% कम हो जाएगी यानी दूरी 1,424 से घटकर 1,242 किलोमीटर हो जाएगी।
ISRO: भारत ने अंतरिक्ष में भरी नई उड़ान, SSLV D2 का लॉन्च सफल
दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय 50 परसेंट कम होकर 24 घंटे से 12 घंटे हो जाएगा। यह 8 लेन वाला एक्सप्रेसवे है जिसे 12 लेन तो भी बढ़ाया जा सकता है। इस एक्सप्रेस-वे को भारतमाला परियोजना के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है। संभावना है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे मार्च 2023 तक तैयार हो जाएगा।