स्नेहा मिश्रा
Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Eon Max को पेश किया है। जिसको लेकर कंपनी की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इसकी डिस्प्ले स्क्रीन बड़ी होगी। इस स्मार्ट वॉच में कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसके साथ ही इसकी बैटरी 10 दिनों के बैकअप के साथ मिलेगी।
दो हज़ार से भी कम कीमत में उपलब्ध है ये स्मार्ट वॉच :
वैसे तो Ambrane Wise Eon Max के स्मार्ट वॉच की कीमत 5,999 रूपये है, लेकिन स्पेशल लांच ऑफर के चलते इसकी कीमत 1,799 रुपये हो गई है। इसके अलावा आपको यह वॉच 12 महीने की वारंटी के साथ मिलेगी। आप फ्लिपकार्ट या फिर Ambrane की ऑफिशयल वेबसाइट से भी इसे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्ट वॉच पहनना पसंद करते हैं।
Valentine day 2023: गूगल ने ख़ास डूडल बना कर सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे
फीचर्स :
Ambrane की Wise Eon Max वॉच में 2.01 इंच की LUCID डिस्प्ले है। जिसका रिजाल्यूशन 240×283 pixel है। डिस्पले रिफ्रेश रेट 60 Hz है। एमब्रेन की कंपनी डिस्प्ले ब्राइटनेस को लेकर मार्केट में मौजूद अन्य सभी वॉच के मुकाबले Wise Eon Max Smart watch की 25% ज्यादा ब्राइटनेस का दावा कर रही है। इसके साथ ही इसमें 100 प्लस क्लाउडवॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। आप वॉच के वॉलपेपर को भी बदल सकते हैं और अपने फोन की गैलरी की किसी भी फोटो को वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
UPI बनने जा रहा है भारत का पहला इंटरनेशनल डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, Phone pe ने की ये बड़ी घोषणा
फोन के म्यूजिक और कैमरे को भी कर सकते हैं कंट्रोल :
इसमें आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ब्राउन और बरगंडी कलर ऑप्शन मिलते हैं। Ambrane Wise Eon Max Smart watch में आपको 100 प्लस का स्पोर्ट्स मोड मिलता है। इसकी बैटरी 280 mAh की है। कनेक्टिविटी के तौर इसमें ब्लूटूथ V5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्ट वॉच के जरिए आप अपने फोन के म्यूजिक और कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं।