आईपी एड्रेस और स्थान जैसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने युवक की पहचान की। यह युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में काम करता है। सब की सूचना मिलने पर पुलिस ने ना केवल उसे आत्महत्या करने से बचाया बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की। यह शख्स मुंबई का रहने वाला है जो गूगल पर सर्च कर रहा था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें। अमेरिका में मौजूद एक एजेंसी ने अलर्ट करते हुए दिल्ली में इंटरपोल अधिकारी को उसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारी ने यह जानकारी मुंबई पुलिस के साथ साझा की।
जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उस युवक का पता लगाया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। गूगल पर आत्महत्या कैसे करें सर्च करने वाले शख्स की जानकारी अमेरिका की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ने दी। आईपी एड्रेस और स्थान की मदद से मुंबई पुलिस ने इस शख्स के घर का पता लगाया। यह युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्य करता है, सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने ना केवल उसकी जान बचाई बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की।
ऐतिहासिक क्रम में एयर इंडिया ने 540 बोइंग और एयर बस विमानों के लिए किया सौदा
जानकारी के मुताबिक इस युवक ने अपनी पढ़ाई और जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न वित्तीय स्थानों से लोन लिया था। अब अपने घर की किस्त के पैसे नहीं चुका पा रहा था, जिसके कारण वह बहुत दुखी हो गया था और टूट गया था। इसीलिए वह शख्स गूगल पर बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें सर्च कर रहा था।
हिंद महासागर में पाया जाने वाला खनिजों का भंडार, भारत को बना सकता है आत्मनिर्भर