किरण शर्मा
पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को यानी की 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
शामिल होंगी। यह उनका तमिलनाडु का पहला दौरा होगा।
महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर ईशा योग सेंटर द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की शाम 6 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगा।
देशभर में होगा कार्यक्रम प्रसारित-
महाशिवरात्रि का यह विशेष कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर पूरी रात चलेगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण पूरे देश में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहेंगे, महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान इस कार्यक्रम का 16 भाषाओं में सभी प्रमुख टीवी नेटवर्कों पर ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। जिससे सभी संस्कृतियों को एक साथ जोड़ा जा सकेगा। पावन पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद ही खास रहेगा।
Twitter के तीन में से दो ऑफिस भारत में बंद, सिर्फ बेंगलुरु में होगा काम
लोक कलाकार बढ़ाएंगे रौनक-
इस विशाल आयोजन में देश के
विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकार भी शामिल होंगे। जिनमें जाने-माने
कलाकार राजस्थानी लोकगायक मामे खान, गायक राम मिरियाला,
अवार्ड विजेता सितारवादक नीलाद्री कुमार, बंगाली लोकगायिका अनाया चक्रवर्ती और कुतले खान समेत अन्य कई कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा लोक संस्कृति के नृत्य और संगीत का प्रदर्शन करने के लिए कर्नाटक के जनपद और थेयम मंडलियां मौजूद रहेंगी।
कैसे करें आत्महत्या गूगल पर सर्च कर रहा था शख्स, जानिए कैसे बचाया मुंबई पुलिस ने