महाशिवरात्रि का त्योंहार देश में 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है, इस पावन दिन पर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि सच्ची आस्था और निश्चित मन से भगवान शंकर की पूजा करने पर प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यदि आप भी शिवरात्रि पर व्रत रखने वाले हैं तो आपको बता देते हैं कि आप को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको शिवरात्रि के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन इस विधि से करें भोलेनाथ की पूजा
फलों का सेवन-
फल सेहत के लिए हर तरह से लाभदायक होते हैं। व्रत के दौरान आप सेब, केला, संतरा, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और आपका पेट भी भरा रहता है।
व्रत के आहार में ठंडाई शामिल करें-
महाशिवरात्रि के व्रत में आप ठंडाई पी सकते हैं। ये पेट की गर्मी को खत्म करने में भी मदद करता है। इस दिन शिव भक्तों को ठंडाई का प्रसाद भी बांटा जाता है। चाहें तो आप अपने मनपसंद फल के अनुसार ठंडाई बना सकते हैं।
कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाएं-
व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इस आटे से आप हलवा पूरी या पराठा बना कर खा सकते हैं। व्रत के दौरान इसे खाने से आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।
ड्राई फ्रूट्स खाएं-
व्रत में आपको ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। महाशिवरात्रि के व्रत में काजू, किसमिस, बादाम, मखाना आदि खाना चाहिए। चाहें तो इन्हें कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं।
साबूदाना की खीर खाएं-
साबूदाना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि यह आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। महाशिवरात्रि के दौरान आप साबूदाना की खिचड़ी, लड्डू या खीर का सेवन कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि के व्रत में ना खाएं ये चीजें-
इस दिन लहसुन प्याज का सेवन ना करें। महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक के बदले सेंधा नमक का सेवन करें। उपवास के दौरान आप अधिक तली भुनी चीजों से परहेज करें। यदि आप तली भुनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यदि आप भी शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो इन चीजों का सेवन ना करें।
Chanakya Niti: किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले चाणक्य के यह नियम जरूर पढ़ लें