जब बात गर्मियों के मौसम की आती है तो हमारे दिमाग में कई सारे रसीले फलों की तस्वीरें घूमने लग जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हेल्दी रहने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि रंग-बरंगे, रसीले और ताजे फल गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी बीमारियां नहीं होती।
एक शोध में पाया गया है कि फलों के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। साथ ही शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता भी मिलती है। अगर आप भी इन गर्मियों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोज़ाना इन चार चीजों का सेवन जरूर करें।
हरे सेब खाएं :
अगर आप गर्मियों के मौसम में सेहतमंद और तंदुरुस्त रहना चाहते हैं, तो हरे सेब जरूर खाएं। इसमें आयरन, विटामिन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट के सभी गुण पाए जाते हैं। हरे सेब में ‘क्वेरसेटिन’ नामक रसायन पाया जाता है, जो मानसिक शक्ति को बढ़ाता है। इसके अलावा हरे सेब में फाइबर पाया जाता है, जो हमारी पाचन क्रिया में सहायक होता है।
Paan Thandai Recipe: होली पर खुशियों को करें डबल, मेहमानों को पिलाएं पान ठंडाई शॉर्ट्स
अंगूर का सेवन :
अंगूर का सेवन करना भी हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स नामक रसायन पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। यह हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता हैं। अंगूर का सेवन करने से गर्मियों में होने वाली थकान से निजात मिलती है। इसीलिए गर्मियों के मौसम में हमें अंगूर अवश्य खाने चाहिए।
95 प्रतिशत ब्लॉकेज के बाद भी सुष्मिता सेन की जान कैसे बच गई? जाने अभिनेत्री ने इस पर क्या कहा?
अमरूद खाएं :
यदि आप गर्मियों के मौसम में थकान महसूस करते हैं और तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गर्मियों में अमरूद जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। जिससे तनाव से राहत मिलती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जिससे हमारा हाजमा सही रहता है। इसके अलावा अमरूद में विटामिन ए, सी, फोलेट, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
कीवी का सेवन करें :
कीवी विटामिन सी, ई, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-हाइपरटेंसिव जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उन्हें कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है।