किरण शर्मा
होली के त्यौहार पर हर जगह ठंडाई का अपना एक अलग ही महत्व होता है। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं लेकिन ड्रिंक के तौर पर सबसे ज्यादा ठंडाई बनाई और पी जाती है।
केसर, काजू, बदाम, पिस्ता आदि के मिश्रण से बनी यह ठंडाई स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। हालांकि ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसे यह पसंद नहीं आती होगी लेकिन अगर आपने अभी तक ठंडाई के स्वाद को नहीं चखा है या आप हर साल एक ही स्वाद की ठंडाई पीते- पीते ऊब गए हैं तो इस बार हम आपके लिए लाए हैं- पान ठंडाई बनाने की विधि। जिसका स्वाद सबसे हटके है और इसे एक बार पीने के बाद आपका बार-बार पीने का मन करेगा। तो आइए जानते हैं, कैसे बनाएं पान ठंडाई शॉर्ट्स-
सामग्री-
1- पान के पत्ते
2- गुलकंद
3- ठंडाई पाउडर
4- सौंफ
5- दूध
95 प्रतिशत ब्लॉकेज के बाद भी सुष्मिता सेन की जान कैसे बच गई? जाने अभिनेत्री ने इस पर क्या कहा?
पान ठंडाई बनाने की रेसिपी-
इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में ठंडा दूध रख लें फिर एक ब्लेंडर में पान के पत्तों के साथ गुलकंद, सौंफ और शक्कर को अच्छे से ब्लेंड कर लें फिर इसमें ठंडाई पाउडर मिला लें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक सब कुछ अच्छे से मिक्स नहीं हो जाता है।
अब बने हुए ड्रिंक को छलनी से एक बर्तन में छान ले फिर सूखे गुलाब की पत्तियां से गार्निश करके छोटे शार्ट ग्लास में सर्व करें।
अब यह लाजवाब पान ठंडाई तैयार है, होली पर इसे खुद भी पिए और मेहमानों को भी पिलाएं।
Stomach Tips: खाली पेट कभी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें