By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 17 Dec 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर खुलने से लोगों को राहत, लेकिन ये खबर कर देगी परेशान
देश

दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर खुलने से लोगों को राहत, लेकिन ये खबर कर देगी परेशान

dastak
Last updated: March 8, 2023 8:45 am
dastak
Share
Aashram Flyover Opening
Photo Source- Twitter
SHARE

दिल्ली का निर्माणधीन आश्रम फ्लाईओवर अब आम जनता के लिए खुल गया है। इससे दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पडोसी जिले जैसे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोगों को भी राहत मिली है। फरीदाबाद और गुडगांव जिले से तो लोग इस रास्ते का इस्तेमाल मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए करते हैं। इसके खुलने से तीन रेड लाइट से राहत लोगों को मिली है। नोएडा से एम्स तक लोग बिना किसी दिक्कत के सीथे पहुंच सकेंगे। ऐसे में इन सभी को अब सुविधा हो गई है लेकिन इस राहत वाली खबर के साथ दिल्ली वालों के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर भी है, जो हम आपको आगे बता रहे हैं।

Delhi’s biggest bottleneck now cleared 💯

With the commencement of the Ashram flyover extension, 3 red lights have been eliminated giving a major relief to commuters!pic.twitter.com/788gyIrOzA

— AAP (@AamAadmiParty) March 6, 2023

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर रहेगा बंद-

अब रविवार 12 मार्च से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर मरम्मत के लिए बंद रहेगा। फ्लाईओवर पर मरम्मत के कार्य के चलते इसे कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। आपको बता दें इसकी मरम्मत बीते एक साल से पेंडिंग चल रही थी। जानकारी के मुताबिक लगभग 25 दिनों के लिए दोनों कैरिजवे को बंद किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने बताया ये रुट रहेंगे बंद-

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए  कहा कि नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली तक के कैरिजवे की पहले मरम्मत की जाएगी, उसके बाद दूसरे कैरिजवे की। मार्ग बंद होने से राहगीरों को परेशानी हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले वाहन चालकों को इसे ध्यान में रखना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक मार्गों की योजना बनानी चाहिए।

इन रुटों में हो सकता है बदलाव-

ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कुछ बदलाव की योजना बना रही है। जनवरी से नेहरू प्लेस से पंचशील की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधे पंचशील जाने या खानपुर की ओर बाएं मुड़ने की अनुमति होगी। इसी तरह, जब अन्य कैरिजवे बंद हो जाते हैं, तो पंचशील से आने वाले मोटर यात्री सीधे जा सकते हैं या मूलचंद के लिए बाएं और खानपुर के लिए दाएं मुड़ सकते हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम होगा दिसंबर तक पूरा, यात्रा का समय होगा इतना कम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन क्षेत्रों में चालकों को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे दाहिनी ओर मुड़ने और मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर तक पहुंचने तक लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करने के निर्देश देने के लिए बोर्ड लगाए हैं। IIT दिल्ली से आने वाले ड्राइवरों को पंचशील फ्लाईओवर पर बाएं मुड़ना चाहिए और मूलचंद फ्लाईओवर तक पहुंचने तक रिंग रोड पर चलते रहना चाहिए।

जब आप IIT दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस की ओर यात्रा कर रहे हों, तो आपको IIT फ्लाईओवर पर अरबिंदो मार्ग की ओर बाएं मुड़ना होगा और फिर रिंग रोड तक पहुंचने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग पर मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे दाएं मुड़ना होगा।

अगर आउटर रिंग रोड को लेकर कोई दिक्कत आती है तो दिल्ली सरकार भारी वाहनों को इस पर चलने से रोक सकती है।

Agra Metro Project: आगरा को मिली मेट्रो की पहली झलक, जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में

TAGGED:Aashram FlyoverChirag Delhi FlyoverChirag Delhi Flyover Repairआश्रम फ्लाईओवर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Holi 2025 Holi 2023: होली पर इन रंगो से हो जाएं सावधान, वरना गंभीर बीमारियों का हो सकते हो शिकार
Next Article Illegal Mining in Yamuna हरियाणा में 32 जगह हो रहा है यमुना में अवैध खनन! माफियाओं ने बना डाले हैं नदी में बड़े-बड़े बांध?

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

ग्रेटर नोएडा में कुत्ते ने फिर बनाया राहगीर को निशाना, वीडियो आया सामने

नोएडा में कुत्ते के काटने की एक ओर घटना सामने आई है, मामला ग्रेटर नोएडा…

By dastak

सेल्फी लेने वाले हो जाए सावधान नहीं तो हो सकती है आप को ये बीमारी

अगर आपका दिन भर में तीन से ज्यादा सेल्फी लिए बिना मन नहीं भरता तो…

By dastak

घर के मंदिर में भगवान की इस तरह की मूर्तियां करें स्थापित, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Vastu Tips: सभी लोग अपने घर के मंदिरों में भगवान की अलग-अलग मूर्तियां लगाते हैं…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?