दिल्ली का निर्माणधीन आश्रम फ्लाईओवर अब आम जनता के लिए खुल गया है। इससे दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पडोसी जिले जैसे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोगों को भी राहत मिली है। फरीदाबाद और गुडगांव जिले से तो लोग इस रास्ते का इस्तेमाल मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए करते हैं। इसके खुलने से तीन रेड लाइट से राहत लोगों को मिली है। नोएडा से एम्स तक लोग बिना किसी दिक्कत के सीथे पहुंच सकेंगे। ऐसे में इन सभी को अब सुविधा हो गई है लेकिन इस राहत वाली खबर के साथ दिल्ली वालों के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर भी है, जो हम आपको आगे बता रहे हैं।
Delhi’s biggest bottleneck now cleared 💯
With the commencement of the Ashram flyover extension, 3 red lights have been eliminated giving a major relief to commuters!pic.twitter.com/788gyIrOzA
— AAP (@AamAadmiParty) March 6, 2023
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर रहेगा बंद-
अब रविवार 12 मार्च से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर मरम्मत के लिए बंद रहेगा। फ्लाईओवर पर मरम्मत के कार्य के चलते इसे कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। आपको बता दें इसकी मरम्मत बीते एक साल से पेंडिंग चल रही थी। जानकारी के मुताबिक लगभग 25 दिनों के लिए दोनों कैरिजवे को बंद किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने बताया ये रुट रहेंगे बंद-
विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली तक के कैरिजवे की पहले मरम्मत की जाएगी, उसके बाद दूसरे कैरिजवे की। मार्ग बंद होने से राहगीरों को परेशानी हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले वाहन चालकों को इसे ध्यान में रखना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक मार्गों की योजना बनानी चाहिए।
इन रुटों में हो सकता है बदलाव-
ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कुछ बदलाव की योजना बना रही है। जनवरी से नेहरू प्लेस से पंचशील की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधे पंचशील जाने या खानपुर की ओर बाएं मुड़ने की अनुमति होगी। इसी तरह, जब अन्य कैरिजवे बंद हो जाते हैं, तो पंचशील से आने वाले मोटर यात्री सीधे जा सकते हैं या मूलचंद के लिए बाएं और खानपुर के लिए दाएं मुड़ सकते हैं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम होगा दिसंबर तक पूरा, यात्रा का समय होगा इतना कम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन क्षेत्रों में चालकों को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे दाहिनी ओर मुड़ने और मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर तक पहुंचने तक लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करने के निर्देश देने के लिए बोर्ड लगाए हैं। IIT दिल्ली से आने वाले ड्राइवरों को पंचशील फ्लाईओवर पर बाएं मुड़ना चाहिए और मूलचंद फ्लाईओवर तक पहुंचने तक रिंग रोड पर चलते रहना चाहिए।
जब आप IIT दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस की ओर यात्रा कर रहे हों, तो आपको IIT फ्लाईओवर पर अरबिंदो मार्ग की ओर बाएं मुड़ना होगा और फिर रिंग रोड तक पहुंचने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग पर मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे दाएं मुड़ना होगा।
अगर आउटर रिंग रोड को लेकर कोई दिक्कत आती है तो दिल्ली सरकार भारी वाहनों को इस पर चलने से रोक सकती है।
Agra Metro Project: आगरा को मिली मेट्रो की पहली झलक, जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में