COVID-19: बदलते मौसम के साथ H3N2 Influenza वायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो इस समय दो-दो वायरस की मार से जूझ रहा है, महाराष्ट्र में H3N2 और कोरोना दोनों ने एक साथ हाहाकार मचा रखी है। महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों को अभी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। लोगों में एक बार फिर से कोरोनावायरस का दहशत फैल गया है जिससे अब वह मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा और कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 7 दिन के लिए एक और अंडरपास हुआ बंद, इन लोगों को होगी परेशानी
H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से भारत में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। H3N2 इन्फ्लुएंजा का पहला मामला सामने तब आया था, जब कर्नाटक में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 से मार्च के बीच अब तक H3N2 वायरस के 451 मामले सामने आए हैं।
गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह कहा कि H3N2 Influenza जैसी बीमारी को लेकर सभी गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है। मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने को भी कहा। अस्पतालों में सभी दवाइयों और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता रखने को भी कहा इसके साथ ही डॉक्टरों को मास्क पहनने की सलाह दी गई।
दिल्ली में जारी किया गया एडवाइजरी-
इस समय भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जहां इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने देश में कोविड-19 और H3N2 इनफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखकर लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभी सरकारी अस्पतालों में कम मामले पाए गए हैं। वहीं लोकनायक अस्पताल में 20 मरीज और बाकी के अन्य अस्पतालों में 8 से 10 मरीज पाए गए हैं। सरकार ने सभी जिलों को इनफ्लुएंजा और कोरोनावायरस जैसे खतरनाक वायरस से सतर्क रहने को कहा।
H3N2 को लेकर महाराष्ट्र में हाई अलर्ट-
H3N2 इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने यह कहा कि H3N2 वायरस इस राज्य में चल रहा है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है बस आप इस वायरस के गाइडलाइंस का पालन करें भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं और जब घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें।
यह भी पढ़ें: अडानी और मोदी सरकार की सांठगांठ के आरोपों पर क्या बोले अमित शाह?