By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 9 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Corona Virus New Variant: रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, अब देश पर दो-दो वायरस का कहर
देश

Corona Virus New Variant: रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, अब देश पर दो-दो वायरस का कहर

Dastak Web Team
Last updated: March 19, 2023 8:41 pm
Dastak Web Team
Share
Covid-19
Photo source -Google
SHARE

Covid-19:  देश में कोरोना एक बार फिर से पकड़ रहा है रफ्तार।  कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर XBB 1.16 सब वेरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। INSACOG के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के XBB 1.16 वेरिएंट के अब तक कुल 76 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोनावायरस बढ़ने के मामले के पीछे यह कारण हो सकता है। XBB 1.16 सब वेरिएंट के सबसे अधिक मामले कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैं। H3N2 Influenza भी जानलेवा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, H3N2 Influenza से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीते शुक्रवार को 73 वर्ष के बुजुर्ग ने इस वायरस के चलते दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Bageshwar dham: धीरेंद्र शास्त्री को दी महाराष्ट्र पुलिस ने चेतावनी, कहां कोई विवादित बयान ना दें

वहीं हरियाणा की बात करें तो शनिवार को गुरुग्राम में दो मामले दर्ज किए गए। जनवरी 2023 से लेकर 19 मार्च तक के बीच H3N2 के 451 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से राज्य सरकारें अब अलर्ट हो गई। पुडुचेरी में 26 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

H3N2 और XBB 1.16 दोनों वायरस में अंतर-

H3N2 Influenza संक्रमण हो या कोरोनावायरस का  नया XBB 1.16 वेरिएंट इन दोनों में लोगों को खांसी, बुखार, सिर दर्द और शरीर में दर्द होने जैसी समस्याएं हो रही है। ऐसी स्थिति में आप दोनों  वायरस में  अंतर कैसे पता कर पाएंगे? भले ही इन दोनों वायरस के लक्षण एक समान हो, लेकिन इन दोनों का इलाज अलग-अलग है। H3N2 एक सामान्य वायरस है जो कि मौसमी Influenza का कारण बनता है। यह कोई नया वायरस नहीं है, यह Influenza A वायरस के जैसा ही है। वहीं XBB 1.16 कोरोना वायरस का सब-वेरिएंट है।

दोनों वायरस के लक्षण-

दोनों वायरस के लक्षणों को देखने के बाद इनके संक्रमण के बीच अंतर करना मुश्किल है। इसका टेस्ट कराने के बाद ही यह स्पष्ट होता है कि व्यक्ति किस वायरस से संक्रमित है, या एक डॉक्टर ही आपको दोनों वायरस के बीच अंतर बता सकता है। घरघराहट, खांसी, तेज बुखार और निमोनिया के लक्षण H3N2 संक्रमण के लक्षण हैं।

वहीं XXB के संक्रमण में सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश और बहती या बंद नाक के लक्षण दिखाई देते हैं। दोनों ही वायरस देश में तेजी से फैल रहे हैं इसलिए आपको जब लक्षण दिखाई दें, तो आप अपना टेस्ट अवश्य कराएं।

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में वायरस का डबल अटैक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट

TAGGED:Corona VirusCorona Virus New VariantCOVID-19H3N2Influenza virussymptoms
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Death फसलों पर ओले गिरते देख दिल का दौरा पड़ने से हुई किसान की मौत, जानिए पूरा मामला
Next Article Student बृजेश मिश्रा के कारण भारत के 700 से अधिक छात्रों का भविष्य पड़ा खतरे में

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

गर्लफ्रेंड के साथ शिरडी साईं बाबा के मंदिर पहुंचे कपिल शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

कपिल शर्मा इन दिनों छोटे परदे से नदारद हैं, लेकिन वे बड़े परदे पर अपनी…

By dastak

बच्चों को स्कूल भेजना समय की बर्बादी! कोलकाता के ये दंपति ऐसे देते हैं बच्चों को शिक्षा..

कोलकाता के एक दंपति ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए परंपरागत स्कूली शिक्षा के…

By Dastak Web Team

मुख्य चुनाव आयुक्त ने उठाया बड़ा सवाल, क्या एग्ज़िट पोल काउंटिंग से पहले बताते हैं गलत रुझान?

आज यानी मंगलवार को चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव समेत देशभर के…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?