बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से सभी के दिलों पर राज करती हैं, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हर बार अपने अलग और नए अवतार से फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब होती है अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है, 40 पार कर चुकीं मलाइका अरोड़ा आज भी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और स्टाइल के मामले में यंग अभिनेत्री को बराबर की टक्कर देती हैं।
View this post on Instagram
उम्र बस एक संख्या-
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मानना है कि उम्र बस एक नम्बर हैं, उम्र आपको नहीं रोकती आप जो चाहे वह पा सकते है अगर आप उसे पाने में काबिल है तो उम्र आपको नहीं रोकेगी। इस बात को एक बार फिर मलाइका ने साबित कर दिया हैं, हाल में शानदार रैंप वॉक कर मलाइका अरोड़ा ने उन लोगों के मुंह बंद कर दिए है जो उनकी उम्र पर टिप्पणी करते हैं। मलाइका अरोड़ा की रैंप वॉक देख युर्जसने बस यहीं कहा वाह कमाल है। मलाइका अरोड़ा की रैंप वॉक का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, अभिनेत्री की वॉक और स्टाइल देखकर अपने होश को संभालना मुश्किल है। आपको बता दें कि अभिनेत्री रैंप वॉक ब्लैक कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहने कर रहीं है, जिसमें वे गजब की बला लग रहीं है। मलाइका का बिन्दास और हॉर्ट लुक देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें।
यहां देखिए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट
वीडियो कि कैप्शन में लिखा है मलाइका को देख सच में उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर हैं। आपको बता दें कि तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अब अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।