Women Health: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को कई बीमारियां घेरने लगती है। इनमें से कई बीमारियां देखते ही देखते गंभीर रूप ले लेती है। 40 की उम्र के बाद महिलाएं मेनोपॉज के करीब होती है, जिस कारण से शरीर में कई तरह की कमी आने लगती है। 40 साल के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। 40 के बाद कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका महिलाओं को सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: जरा रुकिए, क्या आप भी एक ही गिलास से कई बार पानी पीते हैं तो ये जानिए
इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि महिलाओं को छोटी-छोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते उनका इलाज कराना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि 40 के बाद महिलाओं को कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है।
गुर्दे की पथरी-
वास्तव में गुर्दे की पथरी, पथरी नहीं होती बल्कि यह यूरिन के रास्ते में जमा हो जाती है जो की बहुत ही दर्दनाक होता है। एक उम्र के बाद पथरी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। गुर्दे में पथरी के अधिक मामले तो पुरुषों में देखने को मिलते हैं लेकिन यह समस्या महिलाओं में भी होती है। पेट में तेज दर्द, उल्टी, पेशाब में जलन ये गुर्दे में पथरी के लक्षण हैं, यदि आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको जल्द अपना टेस्ट कराना चाहिए।
गठिया की समस्या-
अधिकतर महिलाओं को इसके बाद गठिया यानी कि अर्थराइटिस की समस्याएं होने लगती है। जोड़ों में दर्द, जकड़न होना यह लक्षण अर्थराइटिस के हैं। यदि आप समय रहते इसका इलाज नहीं कराते तो यह समस्या गंभीर हो जाती है।
डायबिटीज की समस्या-
आज के समय में डायबिटीज युवाओं को भी हो रहा है। लेकिन 40 की उम्र के बाद महिलाओं में डायबिटीज का खतरा अधिक बढ़ जाता है। थकान, ज्यादा प्यास, धुंधला दिखना और वजन कम होना यह लक्षण मधुमेह के हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या-
40 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। हार्मोंस में बदलाव आने के कारण शरीर की संरचना भी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को हमेशा कैल्शियम और विटामिन डी का स्तर ठीक रखने की सलाह दी जाती है। जोड़ों में दर्द रहना हड्डियां कमजोर होने के लक्षण होते हैं।
यूरिन की समस्या-
उम्र बढ़ने के साथ-साथ यूरिन की नसें कमजोर हो जाती है इसके साथ ही मूत्राशय की मांसपेशियां भी मोटी हो जाती है और लोच को देती है। इससे व्यक्ति का अपने यूरिन पर नियंत्रण नहीं रहता और खांसी छींक के दौरान वह अपना यूरिन नहीं रोक पाता।
खुद का ख्याल रखें-
40 की उम्र के बाद महिलाओं को रेगुलर टेस्ट कराना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर अधिक उम्र की महिलाओं को होता है, इसलिए आपको नियमित रूप से अपना ब्रेस्ट टेस्ट कराना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर हाई और लो होने की समस्या भी होती है, इसलिए आपको अपने आहार में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए और इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी करना चाहिए। यदि आपका बिना वजह वजन बढ़ रहा है और बाल भी झड़ रहे हैं तो आपको थायरॉइड टेस्ट भी करा लेना चाहिए। आपको अपने रोजाना डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए इसके साथ ही सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पिए।
यह भी पढ़ें: सुबह उठकर पानी पीने से मिलेंगे ये गजब के फायदे