किरण शर्मा
साल 2023 के चौथे महीने की शुरुआत होने वाली है, यह महीना शुरुआत में ही लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लेकर आ रहा है। ज्योतिषी के मुताबिक, ग्रह नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से इस महीने में कई गोचर भी पड़ेंगे साथ ही त्योहारों के अलावा सूर्य
ग्रहण पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ होगा।
जिनमें मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वाले जातक शामिल है। आइए जानते हैं, इस महीने किन चीजों का ध्यान रखें-
1-मेष
अप्रैल महीने की शुरुआत में मेष राशि में 3 गृह राहु, शुक्र और बुध
बैठे हुए नजर आ रहे हैं और मेष राशि के स्वामी मिथुन राशि में
विराजमान हो गए हैं। जिसकी वजह से मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन इसके साथ ही राहु की बदलती चाल की वजह से आपको सावधान भी रहना होगा।
स्थितियां ऐसी बन सकती है जिससे तनाव बढ़ सकता है।
2- वृषभ राशि
अप्रैल महीने में वृषभ राशि वाले लोग अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें
क्योंकि इस महीने वृषभ राशि का स्वामी शुक्र मेष राशि में बैठा हुआ है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें। इस महीने वृषभ राशि को आय के नए अवसर मिल सकते हैं और करियर में उन्नति हो सकती है।
हिंदुओं की गहरी आस्था बसती है इन देवी- देवताओं में, करोड़ों लोग है भक्त
3- मिथुन
अप्रैल का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। इस महीने में मिथुन राशि का स्वामी बुध मेष राशि में बैठा हुआ है। जिससे
करियर के क्षेत्र में नए अवसर
मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
4- सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य महीने की शुरुआत में ही मीन राशि में बैठे हुए नजर आ रहे है लेकिन
अप्रैल महीने के बीच में मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जिससे सिंह राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और तरक्की के योग बनेंगे लेकिन जल्दबाजी में किसी तरह का कोई फैसला ना लें।
5- कन्या
कन्या राशि का स्वामी बुध अप्रैल
के महीने में मेष राशि में बैठा हुआ है। जिससे उन्नति के अवसर बन रहे हैं। नौकरी में व्यवहार पर ध्यान रखें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें,
व्यवसाय में लाभ हो सकता हैं।
नवरात्रि के दिनों में नारियल का इस तरह से करें प्रयोग, कभी नहीं होगी धन की कमी