प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह भारत का 11वां और मध्य प्रदेश का पहला वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग है। यह नई दिल्ली को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शहरों से जोड़ने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के आने के बाद कनेक्टिविटी में सुधार आने की उम्मीद है, इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में भी कमी आने की उम्मीद है।
यह Semi- High-Speed Train लगभग 708 किमी की यात्रा सात घंटे और 45 मिनट में तय कर कर सकती है। वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस 10 रास्तों पर चल रही है, जिसमें मुंबई – साईंनगर शिर्डी, मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद – गांधीनगर राजधानी, मुंबई – सोलापुर, नई दिल्ली – श्री वैष्णो देवी माता कटरा, नई दिल्ली-वाराणसी, अंब अंदौरा – नई दिल्ली, हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी, मैसूर – पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, सिकंदराबाद – विशाखापट्टन और मनागपुर – बिलासपुर।
नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस-
नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है, जो इसे भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बनाती है। नई वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट, झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल 2023 को चेन्नई स्टेशन से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। चेन्नई-कोवई वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। पीएम मोदी ने इससे पहले अपनी मैसूर यात्रा के दौरान चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।
दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस-
दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस हरी झंडी दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा, कि दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को 10 अप्रैल से पहले हरी झंडी दिखाई जाएगी। विशेष रूप से यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर-दिल्ली ट्रैक के लिए डिज़ाइन की गई है, इसमें 12 Chair Car, 2 Executive कार और एक Driver Coach होगा। रेलवे द्वारा तिरुपति और सिकंदराबाद मार्ग पर एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की उम्मीद है साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों शहरों से तिरुमाला आने वाले हजारों भक्तों के लिए यह एक वरदान साबित होगा। यह इस क्षेत्र में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, क्योंकि आधुनिक सुविधाओं के साथ Semi-High-Speed पहले से ही चलाई जा रही है।
गौर फरमाएं- IMD: बारिश के बाद अब सताने वाली है गर्मी, इन शहरों में सामान्य से अधिक तापमान की चेतावनी
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस-
जानकारी के मुताबिक पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरु होने के बाद यह सफ़र यात्री सिर्फ़ 8 घंटे में ही पूरा कर पाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है, कि अप्रैल से रेल मंत्रालय पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी रहा है। वंदे भारत ट्रेन को इस रूट पर चलाने के लिए Loco Pilot और Crew Members की Training शुरु कर दी गई है।
यहां भी गौर फरमाएं- गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई 92 रुपए कटौती, यहां जानिए अपने शहर के दाम