अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की राजनीति पर निशाना साधने को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री के बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रति इस तरह के विचारों की अभिनेत्री कंगना रनौत, नीतू चंद्रा, अमाल मलिक के साथ-साथ कई और लोगों ने उनके इन विचारों की प्रशंसा की हैं। इसी कड़ी में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सर्मथन किया है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने एक इंटरव्यू में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सराहना की है।
विवेक ओबेरॉय ने कहा-
अभिनेता विवेक ने बॉलीवुड के उस डार्क साइड पर बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का यह पक्ष हमेशा सुर्खियों में बना रहा है, और यहीं नहीं बल्कि यह पक्ष मनोरंजन के व्यवसाय में अपने करियर बनाने के रास्ते को भी दर्शाता है। बॉलीवुड के इस साइड के बारे में हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में भी चर्चा की है। अभिनेता विवेक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका व्यक्तिगत और व्यवसाय दोनों पक्ष से बहुत ही अच्छी व सुंदर है। जिसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका चोपड़ा को प्रेरणादायक बताया। जिसके साथ ही अभिनेता ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैनें उस समय बड़ा ही निराशाजनक महसूस किया, जब शूटआउट एट लोखंडवाला में एक उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन के बाद भी मुझे काम नहीं मिला। साथी अभिनेताओं ने बॉलीवुड को एक असुरक्षित वातावरण बताया। मुझे खुशी है कि अब इन मुद्दों पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही बॉलीवुड का ये साइड खत्म हो जाएगा। जैसे-जैसे लोग अपने अनुभवों और अनुचित व्यवहार के बारे में बात करेंगे, वैसे-वैसे प्रशंसक अब जागरूक भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने किया कुछ ऐसा कि लूट लिया फैन्स का दिल
इसके बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने 2020 में आत्महत्या करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- Parineeti और Raghav Chadha कहां करेंगे सगाई