साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा फ्रेंचाइजी ने बीते साल सारे रिकॉर्ड तोड दिए थे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पुष्पा का क्रेज लोगों में बना हुआ था। तो वहीं अब ‘पुष्पा: द रूल’ में अल्लू दूसरी किस्त में पुष्पा राज की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2’ का पहला पोस्टर जारी किया।
अल्लू अर्जुन का पुष्पा 2 का नया लुक हुआ जारी:
पोस्टर में अल्लू अर्जुन इंटेंस लुक और बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी है और उनके ऊपर सोने के आभूषण हैं। उन्होंने गले में नींबू की माला भी डाल रखी है और वह कैमरे की ओर कटाक्ष नजरों से देख रहें हैं। उनके एक हाथ में बंदूक है। उनके फैंस पोस्टर को देख कर यह अंदाजा लगा रहे हैं कि, पुष्पा राज ने सिर्फ पुलिस से बचने के लिए इस गेट-अप में आया था। पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, “#Pushpa2TheRule Begins!!!”
#Pushpa2TheRule Begins!!! pic.twitter.com/FH3ccxGHb8
— Allu Arjun (@alluarjun) April 7, 2023
फैंस ने पोस्टर पर किए कमेंट:
जैसे ही उन्होंने पोस्टर शेयर किया, उनके फैंस अपना उत्साह नहीं रोक पाएं। उनमें से एक ने इस पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा, “भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाना, आइकन स्टार” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अगला पार्ट।” वहीं किसी तीसरे फैन ने लिखा,”आल द बेस्ट @alluarjun, मैं इस आश्चर्यजनक दृश्य को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मनहूस कहा जाता था’ जिंदगी का ऐसा दौर, जहां Vidya Balan ने झेली निराशा
पुष्पा 2 का टीज़र भी हुआ रिलीज:
पोस्टर को जारी करने से पहले, निर्माताओं ने पुष्पा: द रूल का एक टीज़र भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे पुष्पा राज तिरुपति जेल से भाग निकला। हालांकि पहले यह माना जाता है कि, उसे पुलिस ने मार डाला है, लेकिन बाद में उसे एक जंगल में छिपा हुआ दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: धमकी भरे मैसेजेस पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
फिल्म इसी साल होगी रिलीज:
पुष्पा फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म, ‘पुष्पा: द राइज’ पूरे देश में एक बड़ी सफलता थी। इसने लाल चंदन की तस्करी की दुनिया में एक दैनिक मजदूर के उत्थान की कहानी सुनाई। सुकुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना ने भी अहम भूमिकाएँ निभाईं। इस फ्रेंचाइजी की दूसरा पार्ट इसी साल रिलीज होगा।