शकुन शास्त्र के अनुसार छोटी-छोटी गतिविधियों के आधार पर हम आसानी से भविष्य का आकलन कर सकते हैं। यह ज्योतिष का ही एक हिस्सा है, जो हमारे आस पास अचानक घटने वाली घटनाओं को पढ़ने का काम करता है। हमारे आसपास जो घटनाएं घटती हैं, वह कोई खास संकेत देती है। शकुन शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र विज्ञान में ऐसे कई रहस्य का वर्णन करते हैं जो भविष्य की घटनाओं को समझने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इनमें हमारे आसपास होने वाला आकस्मिक बदलाव, हमारे शरीर में अचानक किसी हरकत का होना या फिर जीव जंतुओं में आने वाला बदलाव यह सब की ओर संकेत करता है। शुभ अशुभ के संकेत शकुन शास्त्र में समझे जा सकते हैं, शकुन शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका हाथ से गिरना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन चीजों का संबंध ग्रहों से माना गया है आइए जानते हैं किन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ-
दूध गिर जाना-
शकुन शास्त्र के मुताबिक बर्तन से दूध का गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का मतलब होता है, आपकी चंद्र दशा खराब है। वही दूध का गिरना धन की हानि की ओर भी संकेत करता है। इसके साथ ही यह दरिद्रता की ओर भी इशारा करता है।
गौर फरमाएं- इन जगहों पर तिल होना लाता है अभागापन, हर कार्य में आती है बाधा
पूजा की थाली-
शकुन शास्त्र के मुताबिक यदि हाथ से पूजा की थाली गिर जाती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ है कि भगवान आप से किसी बात पर तो नाराज है, ऐसे में व्यक्ति को पूजा का उचित फल नहीं मिलता।
सिंदूर-
शकुन शास्त्र के मुताबिक अगर किसी स्त्री के हाथ से सिंदूर बार-बार गिरता है, तो यह अशुभ संकेत हो सकता है इसका मतलब है कि जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
सरसों का तेल-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सरसों के तेल का गिरना बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि यह संकेत देता है कि शनिदेव आप से नाराज हैं अगर आपके हाथ से सरसों का तेल गिरता है, तो यह संकेत देता है कि आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है, इसीलिए सतर्क रहें।
यहां भी गौर फरमाएं- Vastu Tips: इन 5 चीजों से होता है घर में कलह, आज ही करें बाहर
नमक-
शकुन शास्त्र के मुताबिक हादसे नमक का गिरना भी अशुभ माना जाता है अगर किसी व्यक्ति के हाथ से नमक गिर जाए तो कुंडली में शुक्र और चंद्र खराब होने की ओर इशारा करता है इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी के आने का संकेत देता है।