By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 28 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानिए कौन सी हैं भारत की सबसे डरावनी जगह, जिनकी कहानियों से ही उड़ जाएंगे होश
देश

जानिए कौन सी हैं भारत की सबसे डरावनी जगह, जिनकी कहानियों से ही उड़ जाएंगे होश

Dastak Web Team
Last updated: April 10, 2023 7:04 pm
Dastak Web Team
Share
Haunted place
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo source - Pixabay)
SHARE

भारत की खूबसूरत वादियां, पहाड़, झील-झरने और नदियों के साथ-साथ यहां की ऐतिहासिक इमारतों व महलों ने हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। नई-नई जगह घूमने-फिरने वाले लोगों को ऐसी जगह बेहद ही पसंद आती है जहां उन स्थानों से जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानी होती हैं, जिसके कारण टूरिस्टों के बीच कुछ ऐसी जगहों ने लोकप्रियता प्राप्त कर ली है जो अपनी रहस्यमयी भूत-प्रेतों की कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत में भी कुछ ऐसी जगह ने लोकप्रियता प्राप्त की है जिनकों लेकर तरह-तरह की रहस्यमयी व डरावनी कहानियां प्रसिद्ध हैं।

इन जगहों से जुड़ी ये कहानियां कितनी सच्ची है यह बात तो नहीं कही जा सकती, क्योंकि आज के वैज्ञानिक युग में ऐसी भूत-प्रेतों और आत्मा जैसी बातों में विश्वास नहीं किया जा सकता। लेकिन इस बारे में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

भानगढ़ का किला-

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला अपनी खूबसूरती या इतिहास से ज्यादा अपनी भूत-प्रेतों की कहानियों को लेकर बहुत प्रसिद्ध है। इस किले को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस किले में आने वाले लोगों ने कई बार यहां कुछ अजीबोगरीब और आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होते हुई देखी गई हैं।

पुणे का ​शनिवारवाड़ा किला-

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित शनिवारवाड़ा किला अपने अंदर नाजाने कितनी रहस्यमयी और ऐतिहासिक कहानियों को समेट बैठा हैं, वहीं दूसरी तरफ यह किला अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मनमोह लेता है। जिसे देखने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं, लेकिन कुछ लोग इस किले को हॉन्टेड किला भी मानते हैं। दरअसल इस शनिवारवाड़ा में मराठा साम्राज्य के दसवें पेशवा यानी नारायण राव भट्ट की हत्या की गई थीं, जब उनकी हत्या हुई थीं, तब वे मात्र 18 वर्ष के थे। इस घटना के बाद इस किले को लेकर तरह-तरह की रहस्यमयी व डरावनी कहानियों प्रचलित होने लगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख, आज देशभर में किया जाएगा मॉक ड्रिल

शिमला का चार्लीविला मेंशन-

शिमला का चार्लीविला मेंशन भी लोगों के बीच अपनी डरावनी कहानियों के लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। लोगों का मानना हैं,कि इस मेंशन में विक्टर बेले और उनकी पत्नी की आत्मा वास करती है।

बृज राज भवन पैलेस-

राजस्थान के कोटा में स्थित बृज राज भवन पैलेस लगभग 180 साल पुराना है। जिसे लेकर भी तरह-तरह की भूतिया कहानियां प्रचलित है। साल 1857 में भारतीय सिपाहियों के द्वारा ब्रिटिश मेजर बर्टन की हत्या कर दी गई थीं, जिसके बाद से लोगों का मनाना है कि इस पैलेस में ब्रिटिश मेजर बर्टन की आत्मा घूमती है।

हैदराबाद का गोलकुंडा किला-

हैदराबाद के गोलकुंडा को लेकर भी इस तरह की डरावनी कहानियां सुनने को मिलती है। कहा जाता हैं, कि इस किले में रानी तारामती की आत्मा वास करती है। लोक मान्यताओं के अनुसार रानी तारामती के मरने के बाद रानी को उनके पति के साथ इस किले में दफनाया गया था। इसके बाद से यहां रात के समय अक्सर रानी के चलने और घुंघरुओं के बजने की आवाज आती हैं।

यह भी पढ़ें: तेजी से चल रहा है Zojila Tunnel का काम, जानिए कब तक हो जाएगा बनकर तैयार

TAGGED:indiaकहानीपांच जगहोंरहस्यमी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Audichai चाय का कोई मुकाबला नहीं, लाखों की Audi में रखकर बेची जा रही, वीडियो हो रहा वायरल
Next Article Number जानिए कहां और कितने में बिकी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

इसरो आज लॉच करेगा संचार उपग्रह जीसैट-7ए, काउंटडाउन हुआ शुरू

इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) बुधवार यानी आज संचार उपग्रह जीसैट-7ए लॉन्च करने वाला है।…

By Jyoti Chaudhary

Prachi Nigam: टॉप आने पर टॉपर को खुशी से ज्यादा हुआ दुख, कहा एक दो नंबर कम आते तो अच्छा होता..

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2024 में इस साल सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में…

By Dastak Web Team

फोर्ब्स ने जारी की 2025 में दुनिया के टॉप 10 सुपर पावर्स देशों की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर है भारत

दुनिया की शक्ति का मानचित्र हर साल बदलता रहता है और इस साल फोर्ब्स की…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?