By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 7 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > भारत में ये पांच Road Projects देंगे विकास को गति, यहां पाएं पूरी जानकारी
देश

भारत में ये पांच Road Projects देंगे विकास को गति, यहां पाएं पूरी जानकारी

Dastak Web Team
Last updated: April 13, 2023 12:17 pm
Dastak Web Team
Share
Road Projects
प्रताकात्मक तस्वीर (Photo Source - Google)
SHARE

Infrastructure Development अर्थव्यवस्था की प्रेरक शक्ति है, पिछले हफ्ते Infrastructure और Investment पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि Infrastructure Development से भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनने में मदद मिलेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि मोदी सरकार का पूंजीगत (expenditure) खर्च 2013-14 की तुलना में पांच गुना बढ़ा है। National Infrastructure Pipeline के मुताबिक, सरकार आने वाले समय में 110 लाख करोड़ रुपए Invest करने के बारे में सोच रही है।

चिनाब नदी रेलवे ब्रिज-

चिनाब नदी रेलवे ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रजेक्ट का एक हिस्सा है। इसके चालू होने के बाद 1.3 किमी लंबा पुल कश्मीर को शेष भारत से जोड़ेगा। चिनाब रिवर रेलवे ब्रिज Afcons   Infrastructure (India), VSL India और दक्षिण कोरिया की अल्ट्रा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी का संयुक्त उद्यम (Joint Venture) है। 2023 के आखिर तक इसके खुलने की संभावना है।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL)-

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा। समुद्री लिंक मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। ये दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के दो घंटे के समय को घटाकर सिर्फ 20 मिनट कर देगा, दिसंबर 2023 में ये खुलने वाला है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है, जो नई दिल्ली को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से जोड़ता है। मार्च 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी। ये 8-लेन चौड़ा है जो 12-लेन तक भी बढ़ाया जा सकता है, इसके जनवरी 2024 तक पूरी तरह से चालू होने की संभावना है। इससे पहले फरवरी में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 246-km लंबे सोहना-दौसा-लालसोट एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।

गौर फरमाएं- सावधान: दिल्ली में अगर आपने बस की निर्धारित लेन में अपनी कार चलाई तो अब से भरना होगा इतना जुर्माना

Inland Waterway-

सरकार नदी प्रणालियों के माध्यम से आवाजाही बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसका उद्देश्य सस्ते परिवहन लागत पर कार्गो और यात्री जहाजों की आवाजाही में सुधार के लिए Inland Waterway का इस्तेमाल करना है। आसान आवाजाही को सक्षम करने के लिए देश में सरकार की 111 राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की योजना है। सरकार के ‘Earth Ganga’ मॉडल के मुताबिक, कार्गो-जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 62 घाट गंगा नदी के किनारे विकसित किए जाएंगे।

कोच्चि वाटर मेट्रो-

कोच्चि जल मेट्रो कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा एक Integrated Ferry Transport प्रोजेक्ट है। यह 78 किमी तक फैले मार्गों के नेटवर्क के साथ 10 द्वीपों को जोड़ेगा। 78 बैटरी चालित Electric Highbred  Boats 38 टर्मिनलों पर चलेंगी।  इस प्रोजेक्ट को आखरी पर्यावरण मंज़ूरी अक्टूबर 2019 में  मिली थी। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

यहां भी गौर फरमाएं- बढ़ते कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया, ये बड़ा अपडेट

इसके अलावा, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जोरों पर है। परियोजना को शुरू में 2009-2010 के रेल बजट में के लिए पेश किया गया था। यह भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर है।

TAGGED:5 ProjectsChenab BridgeDelhi-Mumbai ExpresswayInland WaterwayKochi Water MetroMTHL
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Hospital Cyber City Gurugram में 10वीं पास चल रहा था 16 Bed का फर्जी अस्पताल, ICU से लेकर OT तक थी सब सुविधाएं
Next Article Delhi University जानिए कब जारी होगा UGC NET का Result, यहां पाएं पूरी जानकारी

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

VIDEO: असम में बाढ़ में बहकर सडक पर आई बडी मछली

असम में बाढ़ की स्थित दिनोदिन भयावह होती जा रही है। 11 लाख से ज्यादा…

By dastak

करीना कपूर-सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का आया एक और नया पोस्टर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग पिछले काफी दिनों से सुर्खियों…

By dastak

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, बन सकती है पीएम पद की उम्मीदवार!

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग सोशल मीडिया पर काफी छाई…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?