नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG 2023 की रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा, लेकिन अगर आप MBBS की पढ़ाई करना चाहते हैं और आपने अभी तक NEET UG 2023 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। तो आज आपके पास NEET UG 2023 में रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश (NEET UG) 2023 परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:20 मिनट तक करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जानिए कब जारी होगा UGC NET का Result, यहां पाएं पूरी जानकारी
15 अप्रैल तक करवाया सकते रजिस्ट्रेशन-
NEET UG 2023 के लिए 15 अप्रैल 2023 रात 11:59 तक ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद NTA परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिसकी जानकारी अभ्यार्थी NTA NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी मदद से अभ्यार्थी NEET UG परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में 499 अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी।
इन डॉक्यूमेंट का होना जरूरी-
NEET UG की परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों के पास अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कई जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास पासपोर्ट साइज़ फोटो और सफेद बैकग्राउंड पर काले पेन से हस्ताक्षर जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख में बदलाव, जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन