MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना जादू चलाया हुआ है। रोहित की कप्तानी में मुंबई टीम ने सबसे ज्यादा जीत हासिल की है, इसी कड़ी में ऐसे बहुत से रिकॉर्ड हैं, जो रोहित शर्मा ने अपने नाम किए हैं। जिसके साथ ही बल्लेबाजी में उनका धमाल जारी है रोहित ने मंगलवार यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच खेला, इस मैच में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 गेंदों पर 28 रनों की बेहतरीन पारी खेल IPL के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया।
It’s a 🟢 light for this celebration and moment! 🤌#OneFamily #SRHvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL pic.twitter.com/T2g3fNjglH
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 18, 2023
रोहित ने रचा इतिहास-
MI टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने IPL के इतिहास में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं।आपको बता दें कि रोहित ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 232 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.22 के औसत से 6014 रन बना लिए है। इस कड़ी में उन्होंने 247 छक्के और 535 चौके भी जड़े। इसी के साथ ही उन्होंने 1 शतक और 41 अर्धशतक भी बनाए।
यह भी पढ़ें- IPL 2023: Chris Gayle और Virat Kohli को पछाड़, KL Rahul ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा IPL के इतिहास में 6 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि IPL टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली है। विराट कोहली ने अभी तक लगभग 228 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 36.60 की औसत से 6844 रन बनाए। अब विराट 7 हजार रन पूरे करने के करीब हैं, सबसे ज्यादा रन बनाने की दौड़ में कोहली के बाद क्रिकेट शिखर धवन का नाम दर्ज है। जिन्होंने अभी तक 210 मैचों में 6477 रन बनाए हैं। शिखर धवन के बाद तीसरा नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ओपनर डेविड वॉर्नर है, जिन्होंने अभी तक 167 मैचों में 42.13 की शानदार औसत से 6109 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2023: Ajinkya Rahane ने लाजवाब फील्डिंग की कोशिश से, दर्शकों को बनाया दीवाना