IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) अभी तक 5 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से MI ने 3 मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में छठे नम्बर पर है। मुंबई इंडियंस (MI) का अगला मैच 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, इस मैच से पहले ही MI टीम की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है। MI टीम के एक मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को चोट लगी, जिससे वह अभी तक उभर नहीं पाया है, जोकि MI टीम की मुश्किलों को बढ़ा रहा है।
यह खिलाड़ी हुआ चोटिल-
मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने स्वयं की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। आर्चर ने कहा कि, मैं खेलने के लिए स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ ही आपको बता दें, कि जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण IPL 2023 के चार मैचों में अपना शानदार खेल नहीं दिखा पाए थे, आर्चर ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने की कोशिश कर रहा हुं।
यह भी पढ़ें- IPL 2023: RR की हार का इस खिलाड़ी को बताया ज़िम्मेदार
आर्चर ने दिया बड़ा अपडेट-
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड के 28 वर्षीय गेंदबाज आर्चर ने कहा कि अभी मैं अपने आप को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हुँ। आर्चर मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पहले मैच में खेले थे, लेकिन कोहनी में चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। आपको बता दें कि मुंबई ने आर्चर को IPL 2022 से पहले नीलामी में खरीदा था।
यह भी पढ़ें- DC आज KKR के खिलाफ करो या मरो का मैच खेलेगी, इस बड़े क्रिकेटर पर गिर सकती है गाज