अब लोगों को दिल्ली के सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतारों में नही लगना पड़ेगा, पिंक लाइन वाले इस सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन पर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यहां 18 नए ऑटॉम्टिक फेयर कलेक्शन गेट लगाए गए हैं, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां 4 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग के लिए महिलाओं की पहली पसंद है, इसी वजह से सरोजिनी पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन इतना ज्यादा व्यस्त रहता है।
सुरक्षा जांच, एन्ट्री और एग्जिट गेट पर लंबी कतार-
यहां सुरक्षा जांच, एन्ट्री और एग्जिट गेट पर लंबी कतार लग जाती है। मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार की व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया गया है, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर जो सरोजिनी नगर बाजार के पास मौजूद है। वहां पहले 6 एएफसी गेट थे, जहां एंट्री और एग्जिट दोनों होती थी। इसी तरह गेट नंबर 2 पर भी 8 एएफसी गेट थे, अब दोनों ही जगहों पर गेट का नंबर 14-14 कर दिया गया है।
गौर फरमाएं- Highways पर बनाए जाएंगे 600 हैलिपेड, मिलेंगे ये फायदे
महिला यात्रियों की सुरक्षा-
अब गेट नंबर 1 से सिर्फ एंट्री की जाएगी और गेट नंबर दो से एग्जिट। महिला यात्रियों की सुरक्षा और संख्या को देखते हुए उनकी जांच व्यवस्था को बढ़ाया गया है। जिसके लिए विशेष रुप से 4 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
यहां भी गौर फरमाएं- IMD: देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिनों तक तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना