पानी का राजा कहे जाने वाले मगरमच्छ के सामने आने से जंगल के अन्य जानवर भी डरते हैं, क्योंकि यह खतरनाक जानवर अपने शिकार को पलभर मार गिराने की ताकत रखता है। इसीलिए पानी के राजा यानी मगरमच्छ से ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी दूरी बनाए रखने में अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन कुछ लोग इन खतरनाक जानवरों के साथ खेलना का अनोखा शौक रखते हैं। हाल ही इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मगरमच्छ के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह भी कांप उठेगी।
View this post on Instagram
मगरमच्छ के साथ लड़की ने की मस्ती-
हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो में आप यह स्पष्ट रूप से देख सकते है कि, पानी के राजा मगरमच्छ के साथ एक गोताखोर लड़की बेखौफ होकर तैरती हुई नजर आ रही है। खूंखार मगरमच्छ के साथ लड़की ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे वह मगरमच्छ उसका पालतू जानवर हो। वायरल वीडियो में लड़की मगरमच्छ के साथ तैरती और उसे छू कर वीडियो बनवाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर लोग जितने हैरान है, उतने ही तरह-तरह के कमेंट्स भी वीडियो पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Viral Video: रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय आ गई ट्रेन, बाल-बाल बचा शख्स
हैरान कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gatorboys_chris नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और यूज़र्स इस वीडियो पर तरह-तरह की कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लड़की को चेतावनी देते हुए लिखा कि देख कर कहीं मगरमच्छ तुम्हे ही ना खा लें। जबकि दूसरे यूज़र ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि इंसान पानी के अन्दर भी जानवरों को शांति से नहीं रहने देते, वहीं तीसरे यूज़र ने लिखा कि मौत को छूने का अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ें- Viral Video: अजीबोगरीब रेसिपी से बनाया Mango Omelette, जिसे देख लोगों के छूटे पसीने