Bollywood: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें उनके Acting career में 22 साल हो चुके हैं और इन 22 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ की प्रियंका को अपने Male Co-actor के बराबर फीस मिली हो। प्रियंका ने BBC को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने ये कहा था कि अब तक के उनके career में Citadel ऐसी पहली फिल्म है जिसमें उन्हें मेल Co-actor के बराबर फीस दी गई है और अब कंगना रनौत ने इस पर रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: जानिए कहां होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में क्या कहा?
प्रियंका चोपड़ा ने BBC के इंटरव्यू में अपना एक्सपीरयंस शेयर करते हुए ये कहा कि Bollywood films में पेमेंट के मामले में उन्हें कभी बराबरी नहीं मिली, उन्होंने बताया कि Bollywood में अब तक उन्होंने लगभग 60 के करीब फिल्में की होंगी, लेकिन पेमेंट के मामले में वह कभी अपने मेल Co-actor से बराबरी नहीं कर पाई। प्रियंका ने बताया कि उन्हें उनके मेल Co-actor से 10 प्रतिशत कम पेमेंट दी जाती थी। वहीं अब कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा के इस इंटरव्यू को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सहमती दी और ये कहा कि प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली एक्ट्रेस जो एक्ट्रेसेस को एक्टर्स के बराबर पेमेंट देने के लड़ी।
प्रियंका को कंगना का सपोर्ट-
कंगना को Bollywood की क्वीन एक्ट्रेस कहा जाता है और वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वहीं कंगना ने अपने इस बेबाक अंदाज से प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये लिखा की, मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि अधिकतर ए लिस्टर्स दूसरे एहसानों की पेशकश के साथ फ्री में फिल्में करती हैं। लेकिन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में केवल मुझे ही सबसे अधिक भुगतान मिलता है।
यह भी पढ़ें: Nora ने स्टाइल के चक्कर में पहनी ऐसी ड्रेस की चलना हुआ मुश्किल, यूज़र्स ने उड़ाया मजाक कहा गर्म हवा का गुब्बारा