Nirjala Ekadashi : सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्तव होता है और माह की हर एकादशी विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी को समर्पित होती हैं। ज्योतिषों के अनुसार 3 ऐसी राशियां होती है, जिन पर के भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। खास़कर निर्जला एकादशी पर इन राशियों के नाम वाले व्यक्तियों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से विशेष लाभ प्राप्त होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि कौन-सी वह राशियां जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती हैं।
सिंह राशि-
सिंह नाम राशि वाले व्यक्तियों पर सदैव भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होने की वजह से इस नाम राशि वाले व्यक्ति को कभी भी पैसे से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्क़त नहीं होती। सिंह राशि वाले व्यक्ति बड़े ही सहासी होते हैं। जो कि मुश्किलों का डट कर सामना करते हैं और दुसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।
यह भी पढ़े- Curtain Vastu: पर्दों के रंग से जुड़ा है घर का वास्तु, जानिए कौन-सा रंग है खास
कर्क राशि-
कर्क नाम राशि वालों पर भी सदैव भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती हैं। जिसके चलते ये लोग अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब होते हैं। इसी कड़ी में कर्क राशि के लोग अपने परिश्रम के कारण अपनी हर मंजिल को आसानी से पा लेते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से इनके काम में कोई भी रुकावट नहीं आती।
वृषभ राशि-
ज्योतिषों के अनुसार, वृषभ राशि भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। ऐसा माना जाता है, कि विष्णु जी की विशेष कृपा के चलते इस राशि के सभी व्यक्ति हर काम में सफल होते हैं। संकट की घड़ी में ये लोग सदैव अपने धैर्य और आत्मविश्वास से काम लेते हैं। अपने द्दृढ़ संकल्प के चलते कठिन कार्यों पर भी आसानी से सफलता प्राप्त करते हैं, और इस साल की निर्जला एकादशी यानी आज के दिन इन राशियों पर भगवान विष्णु के वरदान और आशीर्वाद से इन पर सौभाग्य की विशेष वर्षा होगी।
यह भी पढ़े- अगर आपके भी घर में रखा है गंगाजल, तो इन बातों का रखें खास ध्यान